सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After A Month Salman Khan Father Salim Khan May Soon Be Discharged From The Hospital

Salim Khan: सलीम खान को जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, हेल्थ को लेकर नया अपडेट आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलीम खान की तबीयत को लेकर अब राहत भरी खबर सामने आई है। जानिए उनके स्वास्थ्य को लेकर क्या है अपडेट। 

After A Month Salman Khan Father Salim Khan May Soon Be Discharged From The Hospital
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान के पिता बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अचानक माइनर ब्रेन हैमरेज होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। इस बीच कई बड़े कलाकार उनसे मिलने पहुंच थे, और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

Trending Videos


जल्द हो सकती है अस्पताल से छुट्टी
हिदुस्तान टाइम्स के अनुसार करीब एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद अब बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलीम खान को जल्द ही छुट्टी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक सलीम की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

After A Month Salman Khan Father Salim Khan May Soon Be Discharged From The Hospital
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में करीब एक महीने से थे भर्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 को सलिम खान को अचानक माइनर ब्रेन हैमरेज होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर नजर रखते हुए इलाज शुरू किया और जरूरी मेडिकल जांच भी की।

डॉक्टरों ने उनकी जांच के लिए डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) नाम की प्रक्रिया भी की थी, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति को बेहतर तरीके से देखा जा सके। अच्छी बात यह रही कि उन्हें किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।

अब पहले से बेहतर है हेल्थ
परिवार के मुताबिक सलिम खान की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है। उनके बेटे अरबाज खान ने भी बताया कि उनके पिता अब ठीक हो रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।

फैंस और इंडस्ट्री ने की दुआ
सलिम खान की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस काफी चिंतित थे। कई सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। अब उनकी हालत में सुधार की खबर से सभी को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed