फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra And Nick Jonas Took A Selfie With Isha Ambani And Anand Piramal In Oscar After Party

Oscar After Party: प्रियंका-निक ने ली ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के साथ सेल्फी, सोशल मीडिया पर छाई कपल की फोटो

Tue, 17 Mar 2026 10:43 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 10:43 AM IST
सार

Oscar After Party: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा छाई रहीं। अवॉर्ड सेरेमनी में ईशा अंबानी और आनंद पिरामल भी शामिल हुए थे। अब उनकी और प्रियंका की सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra And Nick Jonas Took A Selfie With Isha Ambani And Anand Piramal In Oscar After Party
ऑस्कर आफ्टर पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इस साल ऑस्कर 2026 के बाद हुई आफ्टर पार्टी में भी अपने ग्लैमरस अंदाज से छा गईं। इस दौरान उनकी एक खास सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ ईशा अंबानी और आनंद पिरामल नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह सेल्फी खुद निक जोनस ने क्लिक की।

विज्ञापन

निक जोनस ने ली मजेदार सेल्फी
ऑस्कर समारोह के बाद हुई आफ्टर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के साथ पोज दिया। तभी निक जोनस ने फोन उठाया और तीनों की एक सेल्फी क्लिक कर ली। तस्वीर में सभी काफी खुश और रिलैक्स मूड में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


ऑस्कर 2026 में दिखा ‘देसी कनेक्शन’
इस बार ऑस्कर में भारतीय सितारों की भी खास मौजूदगी रही। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस ग्लैमरस इवेंट में पहुंचीं, वहीं ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पिरामल के साथ रेड कार्पेट और पार्टी में नजर आईं।

 

Priyanka Chopra And Nick Jonas Took A Selfie With Isha Ambani And Anand Piramal In Oscar After Party
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : एक्स

रेड कार्पेट पर भी छाई रहीं प्रियंका
ऑस्कर नाइट में प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश व्हाइट गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की थी। वहीं निक जोनस क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में नजर आए और दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।
 

 

विज्ञापन

इस साल रहा 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का जलवा 
ऑस्कर 2026 का आयोजन हो चुका है और विजेताओं की घोषणा भी की जा चुकी है। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा 4 अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed