फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Father Salim Khan Discharged From Mumbai Hospital Return Home After A Month

Salim Khan: सलमान खान के पिता सलीम खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक महीने बाद लौटे घर

Tue, 17 Mar 2026 09:59 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 17 Mar 2026 09:59 AM IST
सार

Salim Khan: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलीम खान की तबीयत को लेकर अब राहत भरी खबर सामने आई है। जानिए उनके स्वास्थ्य को लेकर क्या है अपडेट। 

विज्ञापन
Salman Khan Father Salim Khan Discharged From Mumbai Hospital Return Home After A Month
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के पिता बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अचानक माइनर ब्रेन हैमरेज होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। इस बीच कई बड़े कलाकार उनसे मिलने पहुंच थे, और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन


अस्पताल से घर लौटे सलीम खान
पीटीआई के अनुसार, उनका इलाज सफलतापूर्वक हो गया है और कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि वे पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। 

विज्ञापन

Salman Khan Father Salim Khan Discharged From Mumbai Hospital Return Home After A Month
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में करीब एक महीने से थे भर्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 फरवरी 2026 को सलिम खान को अचानक माइनर ब्रेन हैमरेज होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति पर नजर रखते हुए इलाज शुरू किया और जरूरी मेडिकल जांच भी की।

डॉक्टरों ने उनकी जांच के लिए डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) नाम की प्रक्रिया भी की थी, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति को बेहतर तरीके से देखा जा सके। अच्छी बात यह रही कि उन्हें किसी बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।

फैंस और इंडस्ट्री ने की दुआ
सलिम खान की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस काफी चिंतित थे। कई सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। अब उनकी हालत में सुधार की खबर से सभी को राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed