वाइफ जोक मारने पर ट्रोल हुए विक्की कौशल, यूजर्स ने जमकर लताड़ा; बोले- 'दकियानूसी बातें…'
Vicky Kaushal Trolling: विक्की कौशल की एक्टिंग के फैंस कायल रहे हैं। साथ ही उनकी आइडल हसबैंड की इमेज को भी पसंद करते हैं। हाल ही में इस इमेज पर बट्टा लग गया, जब विक्की ने एक शादी में वाइफ जोक मारा। इस बात को लेकर वह काफी ट्रोल हुए हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी में शामिल हैं। दूल्हे से स्टेज पर बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत के दौरान ही वह वाइफ जोक मार देते हैं। बस यही बात फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को खटक गई है। जानिए, आखिर जोक में ऐसा क्या कह दिया विक्की कौशल ने?
विक्की ने पत्नी को लेकर क्या जोक किया?
एक वायरल वीडिया में विक्की कौशल कहते हैं, ‘हाउज द जोश?।’ इस बात पर लोग जवाब देते हैं, ‘हाई सर।’ फिर विक्की मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादी-शुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता रहता है। (दूल्हे की तरफ इशारा करते हुए) लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है, 4 दिन में जोश कम नहीं होता।’ विक्की के इस जोक को लोगों ने सोशल मीडिया पर पसंद नहीं किया। कई यूजर्स का मानना था कि आज के मॉर्डन जमाने में भी विक्की कौशल ऐसे वाइफ जोक मारते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने विक्की कौशल को लताड़ा
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल के वाइफ जोक को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उम्र हो गई है। दकियानूसी बातें ही करेंगे।’ इसी तरह एक यूजर ने कमेंट लिखा, ‘ग्रीन फ्लैग' हसबैंड की इमेज धूमिल हो गई।’ आगे एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘विक्की जी तो समय के साथ धीरे-धीरे रेड फ्लैग बनते जा रहे हैं।’ इसी तरह के कमेंट्स की बाढ़ विक्की कौशल के वायरल वीडियो पर देखने को मिल रही है।
विक्की कौशल पिछले साल फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।
कमेंट
कमेंट X