सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan shares teaser of Tum Chand Dekh Lena from Maatrubhumi featuring Chitrangada Singh

Maatrubhumi: सलमान खान की 'मातृभूमि' का गाना 'तुम चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीज, साथ नजर आईं चित्रांगदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 17 Mar 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Tum Chand Dekh Lena Teaser From Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने 'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह गाना सलमान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है।

Salman Khan shares teaser of Tum Chand Dekh Lena from Maatrubhumi featuring Chitrangada Singh
सलमान और चित्रांगदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान की आगामी फिल्म का नाम हाल ही में 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' बताया गया है। पहले इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवां' रखा गया था। आज फिल्म का एक रोमांटिक गाना 'तुम चांद देख लेना' का टीजर जारी किया गया है। जिसमें सलमान और चित्रांगदा नजर आ रहे हैं।

Trending Videos

'तुम चांद देख लेना' का टीजर हुआ रिलीज
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना 'चांद देख लेना तुम्हें हम नजर आएंगे...' की झलक आज जारी कर दी गई है। इस गाने में सलमान और चित्रांगदा का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच एक ऐसे रोमांटिक पहलू को दिखाया गया है, जो इस फिल्म में इन दोनों की रोमांटिक प्रेम कहानी को बयां करता है। इस गाने में चित्रांगदा गुलाबी ड्रेस में सजी-धजी, सलमान का इंतजार करती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि सलमान खान पास ही में उनके सामने इस गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसके बैकग्राउंड में चमकता हुआ चांद दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कथित तौर पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को आने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। 

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 2020 के दौरान गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed