{"_id":"69c0f275a582f5553b0e69ba","slug":"dhurandhar-2-actor-rakesh-bedi-slayed-on-ramp-with-rakesh-roshan-in-mumbai-fashion-week-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rakesh Bedi: रैंप पर उतरे 'धुरंधर' के जमील जमाली ने किया पाउट, मजाकिया अंदाज पर दर्शकों ने लुटाया प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakesh Bedi: रैंप पर उतरे 'धुरंधर' के जमील जमाली ने किया पाउट, मजाकिया अंदाज पर दर्शकों ने लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Rakesh Bedi In Mumbai Fashion Week: अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों 'धुरंधर 2' को लेकर काफी लाइमलाईट में हैं। इसी दौरान वो मुंबई में हो रहे एक फैशन वीक में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां रैंप वॉक करते हुए उनका वीडियो वायरल है...
राकेश बेदी और राकेश रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ BollywoodBubble
विज्ञापन
विस्तार
'धुरंधर 2' में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर मुंबई में हुए हे फैशन वीक का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक भी की। रैंप पर उन्हाेंने अपने प्यार भरे और मजाकिया अंदाज से दर्शकों को फिर से कायल कर लिया। उनके साथ फिल्ममेकर राकेश रोशन ने भी रैंप वाॅक की।
Trending Videos
राकेश बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने पाउट बनाकर दिया पोज
इस फैशन वीक में फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुई। इसी बीच 'धुरंधर' स्टार राकेश बेदी भी रैंप पर पहुंचे। सामने आए वीडियो में वो राकेश रोशन के साथ रैंप पर वॉक करते हुए नजर आते हैं।
वो ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्राउन हाफ कोट में नजर आए। रैंप वॉक के अंत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में पाउट बनाया। उनका यह स्टाइल देखकर साथ वाॅक कर रहे राकेश रोशन भी चौंक गए।
'धुरंधर 2' के लिए मिल रहा फैंस का प्यार
राकेश बेदी ने 'धुरंधर 2' एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का है जिसे फिल्म के फस्ट पार्ट में ही काफी पसंद किया गया था। मगर जब 'धुरंधर 2' रिलीज हुई तब राकेश बेदी के असली किरदार का खुलासा हुआ।
इसके बाद से ही वो फैंस के चहेते बन गए। यह कहना गलत नहीं होगा कि जो काम फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैट बने अक्षय खन्ना के करियर के लिए किया था। वहीं काम 'धुरंधर 2' ने राकेश बेदी के लिए किया है।

71-year-old Rakesh Bedi ji is enjoying this success and media attention. Achieving the crescendo of success in the later stage of life only shows.. never stop trying. pic.twitter.com/hBznSri7HM
— Ritesh (@Szoboszlai8_) March 23, 2026
'धुरंधर 2' के लिए मिल रहा फैंस का प्यार
राकेश बेदी ने 'धुरंधर 2' एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का है जिसे फिल्म के फस्ट पार्ट में ही काफी पसंद किया गया था। मगर जब 'धुरंधर 2' रिलीज हुई तब राकेश बेदी के असली किरदार का खुलासा हुआ।
इसके बाद से ही वो फैंस के चहेते बन गए। यह कहना गलत नहीं होगा कि जो काम फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैट बने अक्षय खन्ना के करियर के लिए किया था। वहीं काम 'धुरंधर 2' ने राकेश बेदी के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन?
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात्र चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़े पार कर दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।