सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Movie shattered Jawan Pathaan Animal records at box office in one weekend

Dhurandhar 2 Weekend Box Office: पहले वीकएंड 'धुरंधर 2' ने बनाए रिकॉर्ड; 'जवान'-'पठान' और 'एनिमल' को दी शिकस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 23 Mar 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Weekend Box Office: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। पहले वीकएंड पर इसने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कई हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। 

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Movie shattered Jawan Pathaan Animal records at box office in one weekend
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर- द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह अपनी कमाई से चौंका रही है। पहले वीकएंड पर इसने शानदार प्रदर्शन किया। इसने 'जवान', 'पठान' और 'एनिमल' जैसी पिछली हिंदी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पहले ही वीकएंड तोड़ दिया है। जानिए फिल्म का अब तक का कलेक्शन...

Trending Videos

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Movie shattered Jawan Pathaan Animal records at box office in one weekend
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

तीन दिनों में चटाई जवान-पठान-एनिमल को धूल
बीते वर्ष आई फिल्म 'धुरंधर' ने जबर्दस्त कमाई की थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर 2' भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'धुरंधर 2' ने शुरुआती तीन दिन ताबतड़तोड़ कमाई करने के बाद 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 339.27 करोड़ रुपये जुटाए। यह कमाई शाहरुख खान की पठान-जवान और रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के तीन दिनों के कलेक्शन से काफी ज्यादा है। चारों फिल्मों का तीन दिनों का कलेक्शन इस तरह है-
 

फिल्म शुरुआती तीन दिनों का कलेक्शन
धुरंधर 2 339.27 करोड़ रुपये
जवान 206.06 करोड़ रुपये
एनिमल 201.53 करोड़ रुपये
पठान 166.75 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Movie shattered Jawan Pathaan Animal records at box office in one weekend
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के खाते में आए यह रिकॉर्ड
'धुरंधर द रिवेंज' ने वीकएंड पर भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने सिर्फ अपने हिंदी वर्जन से ही एक दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। खास बात यह है कि यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म भी है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगातार दो दिनों तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस स्पाई थ्रिलर ने तीसरे दिन (शनिवार) को 113 करोड़ रुपये और चौथे दिन (रविवार) को 114.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Movie shattered Jawan Pathaan Animal records at box office in one weekend
फिल्म 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios

'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'आरआरआर' का रिकॉर्ड
इससे पहले एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था और फिल्म ने यह कलेक्शन तेलुगु भाषा में जुटाया था। फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग वीकएंड के बाद भारत में 454.12 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस सीक्वल ने 400 करोड़ रुपये के नेट आंकड़े को पार कर लिया है, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकएंड है और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है। फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' से पीछे है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का पिछले चार दिनों का कलेक्शन इस तरह है
 

दिन कलेक्शन
पहला दिन 145 करोड़ रुपये (पेड प्रिव्यू सहित)
दूसरा दिन 80.72 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 113 करोड़ रुपये
चौथा दिन 114.85 करोड़ रुपये
टोटल 454.12 करोड़ रुपये

Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Movie shattered Jawan Pathaan Animal records at box office in one weekend
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@

वर्ल्डवाइड भी कमाल जारी
फिल्म 'धुरंधर 2' आज पहले सोमवार को यानी पांचवें दिन भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने पांचवें दिन 21.93 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी यह शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 691.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान के आतंकवादी-अपराधी नेटवर्क में घुसपैठ करता है। इस फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed