{"_id":"69c123027a5d520e950778e8","slug":"sohum-shah-and-nawazuddin-siddiqui-start-shooting-for-film-tumbbad-2-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरू की इस हॉरर फिल्म की शूटिंग, सोहम शाह के साथ आए नजर; जानें किस तरह का होगा किरदार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरू की इस हॉरर फिल्म की शूटिंग, सोहम शाह के साथ आए नजर; जानें किस तरह का होगा किरदार?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Nawazuddin Siddiqui Start Shooting For New Film: नवाजुद्दीन सिद्दीकी निर्माता और अभिनेता सोहम शाह के साथ एक हिट फिल्म का सीक्वल कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को फिल्म शूटिंग के लिए साथ देखा गया। जानिए, सोहम और नवाजुद्दीन कौन सी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निर्माता और अभिनेता साेहम शाह को मुंबई की एक खास जगह पर साथ देखा गया। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए साथ आए है। यह एक हॉरर फिल्म है, जिसे लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जानिए, फिल्म में नवाजुद्दीन किस तरह का किरदार करेंगे और कहां पर इसकी शूटिंग हो रही है।
Trending Videos
मड आइलैंड में नजर आए नवाजुद्दीन और साेहम
सोमवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निर्माता और अभिनेता साेहम शाह को मुंबई के मड आइलैंड में देखा गया। इस दौरान अपने फिल्म क्रू के साथ दिखाई दिए। सोहम शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी से बातचीत करते थे। यह दोनों फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। बता दें कि 2018 में रिलीज हुई हॉरर, थ्रिलर फिल्म ‘तुम्बाड़’ का यह सीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
View this post on Instagram
कैसा होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार?
'तुम्बाड 2' का दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। नवाजुद्दीन के किरदार की जहां तक बात है तो उनके किरदार का नाम पांडुरंग होगा। फिल्म भी इमोशनल और साइकोलॉजिकल है। इसमें नवाज के किरदार में कई परतें होंगी। कहानी को लेकर भी मेकर्स का कहना है कि यह पिछली फिल्म से ज्यादा डरावनी होगी।
ये खबर भी पढ़ें: मात्र 33 हजार रुपए में बना डाली फिल्म, 'तुम्बाड' फेम डायरेक्टर का नया कारनामा; ट्रेलर देखकर कांप जाएगी रूह
फिल्म ‘तुम्बाड’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या थी 'तुम्बाड' की कहानी?
'तुम्बाड' की बात करें तो साल 2018 में रिलीज हुई इस डार्क फैंटेसी-हॉरर फिल्म में लालच के दुष्परिणामों को दिखाया गया था। फिल्म की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत के एक छोटे से गांव तुम्बाड में सेट है। इसमें मुख्य भूमिका में विनायक राव और 'हस्तर' नाम का एक श्रापित देवता है। फिल्म काफी डरावनी थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
'तुम्बाड' की बात करें तो साल 2018 में रिलीज हुई इस डार्क फैंटेसी-हॉरर फिल्म में लालच के दुष्परिणामों को दिखाया गया था। फिल्म की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत के एक छोटे से गांव तुम्बाड में सेट है। इसमें मुख्य भूमिका में विनायक राव और 'हस्तर' नाम का एक श्रापित देवता है। फिल्म काफी डरावनी थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी।