सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal Recalls 26/11 Terrorist Attacks Horror Says Dhurandhar Is my Revenge For What I Saw That Night

कैसे अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ के जरिए लिया 26/11 आतंकी हमले का बदला? सुनाया दर्दनाक हादसे का आंखों देखा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Arjun Rampal: ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज में मेजर इकबाल के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अर्जुन रामपाल ने अब धुरंधर का शुक्रिया अदा किया है। जानिए फिल्म के जरिए उन्होंने कौनसा बदला पूरा किया…

Arjun Rampal Recalls 26/11 Terrorist Attacks Horror Says Dhurandhar Is my Revenge For What I Saw That Night
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बाद से लगातार किन्हीं न किन्हीं कारणों से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने भी मेजर इकबाल का एक अहम किरदार निभाया है, जो आईएसआई का एजेंट होता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल के अभिनय की भी काफी तारीफ हो रही है। अब अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ में दिखाए गए 26/11 आतंकी हमले वाले सीन को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म ने 2008 के मुंबई हमलों में झेली पीड़ा का बदला लेने में मदद की।

Trending Videos

अर्जुन रामपाल ने बताया 26/11 का दर्द
एक कार्यक्रम में बोलेत हुए अर्जुन रामपाल ने बताया कि साल 2008 में 26/11 की घटना के दौरान मैं इसी होटल में था। मैं अपने दोस्तों को लेने आया था। हम ताज होटल जा रहे थे क्योंकि हम वहां मेरा जन्मदिन मनाने जा रहे थे और संयोग से 26/11 को मेरा जन्मदिन भी था। एक लड़का तैयार हो रहा था। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हम बार में थे, हमने एक ड्रिंक ऑर्डर की और तभी माहिम के पास पहला बम फटा। मैंने वह आवाज सुनी और पूरा गिलास हिल गया और हम सब चौंक गए, 'यह क्या था?' दस मिनट के भीतर हमारे फोन बजने लगे और हर कोई कह रहा था कि कोलाबा में गैंगवार छिड़ गया है।

20-30 मिनट में पूरे फोर सीजन्स होटल को घेर लिया गया। आदर्श जटिया (प्रोवेनेंस लैंड के प्रबंध निदेशक, फोर सीजन्स होटल के मालिक) ने बड़ी विनम्रता से मुझे एक सुइट दिया और कहा, 'आप रात भर यहीं रुक सकते हैं, लेकिन हम किसी को बाहर नहीं जाने दे सकते, यह सुरक्षित नहीं है।' अपने जन्मदिन पर मैंने 26/11 की भयावहता को अपनी आंखों के सामने देखा।

Arjun Rampal Recalls 26/11 Terrorist Attacks Horror Says Dhurandhar Is my Revenge For What I Saw That Night
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मैंने लिया अपना बदला
अर्जुन रामपाल ने आगे कहा सुबह जब मैं गाड़ी चलाकर घर लौट रहा था, तो मुझे कम से कम तीन बार रुकना पड़ा क्योंकि मुझे लगा कि मुझे उल्टी आने वाली है। जब आदित्य धर ने मुझे 26/11 का मंजर सुनाया, तो मुझे पता चल गया कि मैं अपना बदला लूंगा और मैंने धुरंधर के साथ वही किया। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं, भारत माता की जय।

अर्जुन रामपाल ने निभाया आईएसआई मेजर इकबाल का किरदार
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। पहले पार्ट में 26/11 को लेकर एक सीन दिखाया गया है। इसमें मेजर इकबाल को हमले के मुख्य संचालकों में से एक के रूप में दिखाया गया है। वो होटल में आतंकवादियों से लाइव बात करते हुए जश्न मनाते, नाचते और पार्टी करते नजर आते हैं।

Arjun Rampal Recalls 26/11 Terrorist Attacks Horror Says Dhurandhar Is my Revenge For What I Saw That Night
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उन्होंने भारतीय खुफिया जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन समेत कई कलाकार नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed