{"_id":"69c1218ca62243d4ef060554","slug":"dhurandhar-2-scene-in-news-is-it-copy-of-dark-knight-or-a-big-mistake-users-comment-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर 2' का यह सीन बना चर्चा का विषय, जानबूझकर किया गया ऐसा या निर्देशक से हुई चूक? यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर 2' का यह सीन बना चर्चा का विषय, जानबूझकर किया गया ऐसा या निर्देशक से हुई चूक? यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
Mon, 23 Mar 2026 04:48 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:48 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Scene: 'धुरंधर 2' का एक छोटा सा सीन चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर यूजर्स की राय बंटी हुई है। आइए इस सीन के बारे में जानते हैं और इस पर यूजर्स की क्या राय है, यह भी जानते हैं।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से इस पर चर्चा हो रही है। दर्शक इसके हर सीन और इससे जुड़ी हर खबर पर नजर बनाए हुए हैं। फिल्म का एक छोटा सा सीन इस वक्त सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह फिल्ममेकर्स की गलती है, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सीन जानबूझकर इस तरह से फिल्माया गया है। आइए जानते हैं वह कौन सा सीन है और इस पर यूजर्स की क्या राय है?
विज्ञापन
किस सीन को लेकर हो रही चर्चा?
'धुरंधर 2' का जो सीन चर्चा का विषय बना हुआ है, वह एक टकराव के दौरान आइने में दिखाई देने वाला सीन है। इसमें एक क्रू कुछ पल के लिए स्क्रीन पर नजर आता है। यह दृश्य हमजा (रणवीर सिंह) और उसके बचपन के दोस्त पिंडा (उदयवीर संधू) के बीच एक टकराव के दौरान सामने आता है। इसमें पिंडा, हमजा को बाथरूम के अंदर धकेल देता है।
इस बीच कलाकारों के बगल में लगे एक शीशे में, एक कैमरामैन का प्रतिबिंब दिखाई देता है। कैमरामैन के दिखने की यह झलक सोशल मीडिया पर वायरल है। इस सीन को लेकर दर्शकों के बीच बहस हो रही है।

For those mocking Aditya Dhar, even Chris Nolan left the same mistake in The Dark Knight 🤯 pic.twitter.com/EHo8ylTLt4
— Viju Charlie (@vijucharlie) March 22, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
सीन पर बंटे यूजर्स
कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सीन हॉलीवुड फिल्म 'द डार्क नाइट' (2008) से प्रेरित लग रहा है। इस फिल्म में भी एक एक्शन सीन के दौरान क्रू सदस्य पर्दे पर नजर आता है। दर्शकों का मानना है कि निर्देशक आदित्य धर ने जान-बूझकर उस सीन को फिल्म में रखा है।
वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह एक बड़ी गलती है। उनका मानना है कि फिल्म में बारीकियों पर नजर रखने वालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।
कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने मजाक में कहा कि कैमरामैन की उपस्थिति को अगली कड़ी में समझाया जा सकता है।
हालांकि यूजर्स के बीच इस सीन को लेकर कोई एक सहमति नहीं बन पाई।

'धुरंधर 2' के एक्टर ने शेयर किया संघर्ष के दिनों का खत, लिखी भावुक कर देने वाली बात; पोस्ट हो रही वायरल
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन हैं। इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता आदित्य धर हैं। फिल्म में एक ऐसे जासूस की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में जाकर भारत के खिलाफ साजिशों को रोकने की कोशिश करता है। यह 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट है।