{"_id":"69c125b595a7ff3df008792a","slug":"kangana-ranaut-celebrates-40th-birthday-with-pm-modi-shares-potos-writes-heartfelt-note-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलीं कंगना रनौत, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जन्मदिन पर परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलीं कंगना रनौत, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Kangana Ranaut Birthday: अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है।
पीएम मोदी, परिवार के साथ कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेत्री और भाजपा एमपी कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। 23 मार्च को वह 40 साल की हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मनाया। उनके साथ उनकी बहन रंगोली रनौत और भाई अक्षित रनौत समेत उनका परिवार भी था। उन्होंने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है।
Trending Videos
पीएम मोदी के साथ कंगना और उनका परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना की पोस्ट में क्या है?
कंगना रनौत ने अपना 40वां जन्मदिन पीएम मोदी के साथ मनाया। अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।'

'धुरंधर 2' का यह सीन बना चर्चा का विषय, जानबूझकर किया गया ऐसा या निर्देशक से हुई चूक? यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी को गिफ्ट देतीं कंगना
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
पीएम मोदी को दिया गिफ्ट
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत ने पीएम मोदी को हिमाचल में बनी एक शॉल भेंट की। उन्होंने अपने हाथों से फूलों का गुलदस्ता दिया। कंगना के भाई ने भी पीएम मोदी को तोहफे के तौर पर पीतल का बना एक वॉल फ्रेंम दिया, जिसमें दशावतार बने हुए थे।

पीएम मोदी के साथ कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। जल्द ही कंगना आर माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह लगभग एक दशक के बाद आर माधवन के साथ नजर आएंगी। 2015 में वह 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में उनके साथ दिखी थीं। इस फिल्म की घोषणा कंगना ने 2023 में की थी।