सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aruna Irani dance at Indian Idol Season 16 win hearts Vishal Dadlani Shreya Ghoshal cheer video viral

Aruna Irani Video: अरुणा ईरानी को डांस करते हुए देखा आपने? मूव्स पर विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल हुए फिदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 23 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Aruna Irani Viral Video: मेकर्स ने शो 'इंडियन आइडल 16' का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें अरुणा ईरानी ने कुछ ऐसा किया है जिसकी विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने तारीफ की है।

Aruna Irani dance at Indian Idol Season 16 win hearts Vishal Dadlani Shreya Ghoshal cheer video viral
अरुणा ईरानी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। 'इंडियन आइडल 16' के आने वाले एपिसोड में अपने सदाबहार डांस मूव्स दिखाने वाली हैं। अभिनेत्री फरीदा जलाल भी शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल होंगी।
Trending Videos


अरुणा ईरानी ने दिखाए मूव्स
शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'इंडियन आइडल 16' का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें मेकर्स ने फैंस को इस मजेदार एपिसोड की एक झलक दिखाई है। इसमें अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल गेस्ट के तौर पर मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अरुणा ईरानी 'इंडियन आइडल' के मंच पर पहुंची और अपने मशहूर गाने 'कलियों का चमन' पर शानदार डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sonytvofficial


विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने किया चीयर
अरुणा ईरानी के मूव्स देखकर जज विशाल ददलानी सीटी बजाते हुए नजर आए, जबकि श्रेया घोषाल ने इस परफॉर्मेंस पर जोर-जोर से तालियां बजाईं और हौसला बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा, 'मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई, शुक्रिया और आप सभी को मेरा प्यार।' यह एपिसोड इस शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

जन्मदिन पर परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलीं कंगना रनौत, तस्वीरें शेयर कर लिखा प्यारा नोट

Aruna Irani dance at Indian Idol Season 16 win hearts Vishal Dadlani Shreya Ghoshal cheer video viral
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@arunairanikohli
अरुणा ईरानी का काम
भारतीय सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने 1961 में फिल्म 'गंगा जमुना' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'जहांआरा', 'फर्ज', 'उपकार' और 'आया सावन झूम के' जैसी फिल्मों में कई छोटे-मोटे रोल करने के बाद, इस अभिनेत्री ने कॉमेडियन महमूद अली के साथ 'औलाद', 'हमजोली', 'मनमंदिर' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों में काम किया।

1971 में, उन्होंने फिल्म 'कारवां' में मुख्य भूमिका निभाई। राजेश खन्ना की फिल्मों जैसे 'धनवान', 'रेड रोज', 'अमृत', 'कुदरत', 'नसीहत', 'मास्टरजी' और 'आन मिलो सजना' में उनके निभाए गए किरदार सबसे बेहतरीन माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed