सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Sanoj Mishra Breaks Silence on Allegations by Viral Girl Monalisa

वायरल गर्ल मोनालिसा के आरोपों पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरे खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चल…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 25 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Director Sanoj Mishra Talk About Monalisa Allegations: महाकुंभ की वायरल गर्ल माेनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस में डायरेक्टर ने अब सफाई दी है। 

Director Sanoj Mishra Breaks Silence on Allegations by Viral Girl Monalisa
वायरल गर्ल मोनालिसा और डायरेक्टर सनोज मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanojmishra
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। वह कई बार डायरेक्टर के साथ नजर आईं। हाल ही में मोनालिसा ने केरल के फरमान नाम के व्यक्ति से शादी कर ली, जिसे सनोज मिश्रा ने लव जिहाद कहा। इसके बाद ही मोनालिसा ने डायरेक्टर पर ही आरोप लगा दिए हैं, उन्हें एक घिनौना आदमी बताया है। इस बारे में अब सनोज मिश्रा ने अपना पक्ष रखा है। 

Trending Videos

डायरेक्टर ने कहा कि दोहरी साजिश हो रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

सनोज मिश्रा ने एक वीडियो बुधवार को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि यह उनका आखिर वीउियो हो सकता है। जिसमें वह मोनालिसा द्वारा लगाए गए आरोप को झूठा बताते हैं। अपने खिलाफ हाे रही साजिश का जिक्र करते हैं। 
वह वीडियो में कहते हैं, ‘मोनालिसा के लव जिहाद वाले मामले के खिलाफ मैंने देशभर में एक मिशन चलाया, जिसमें मुझे लोगों को साथ मिला। लेकिन अब मामला अलग होता जा रहा है। जिहादियों के साथ साथ केरल के मिशनरी भी मेरे पीछे पड़ गए हैं। ज्वाइंट ऑपरेशन में मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।' 
सनोज मिश्रा वीडियो में बताते हैं कि मोनालिसा को उनके खिलाफ खड़ा किया गया है। वह कहते हैं, ‘मोनालिसा को मेरे खिलाफ भड़का जा रहा है। पहले तो इस तरह की बातें सामने नहीं आईं।’ वह वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने बेटी की तरह माेनालिसा को पढ़ाया और उसको सपोर्ट किया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

 

मोनालिसा के आरोपाें पर क्या बोले? 
सनोज मिश्रा दुखी मन से कहते हैं, ‘जिहादियों ने मोनालिसा का ब्रेनवॉश किया है। यह वही बच्ची है जिससे वह पढ़ाते थे, अब वह बोल रही है कि मैं उसे गलत तरीके से छूता था। जब मैं उसे पढ़ाता था तो मेरे बच्चे गुस्सा करते थे, वह बाेलते थे कि आपने हमें तो कभी नहीं पढ़ाया। अब मोनालिसा मेरे बारे में अनगर्ल बातें कह रही है।’ 
बता दें कि बीते दिनों मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा था, ‘उनकी फिल्मों का हिस्सा कौन बनना चाहेगा? वे बहुत ही बुरे और घिनौने इंसान हैं। वे फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ बदतमीजी करते हैं। उनका नाम लेते हुए भी मुझे शर्म आती है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 'वो घटिया आदमी, फिल्म के नाम पर…’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088)



Director Sanoj Mishra Breaks Silence on Allegations by Viral Girl Monalisa
सनोज मिश्रा और मोनालिसा (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम@sanojmishra

जान के खतरे की बात भी कही 
अपने वीडियो में सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्हें जान का खतरा है। वह कहते हैं, ‘अगर मेरे साथ कुछ होता है तो इसकी जांच की जाए।’ डायरेक्टर अपने परिवार के लिए चिंतित हैं, अपनी मां की बीमारी की बात भी वह वीडियो में कहते हैं। सनोज मिश्रा को सोशल मीडिया यूजर्स ने सपोर्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed