सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Dhurandhar 2 Became Highest Opening Weekend Worldwide For Any Indian Film Collection & Records

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में रचा इतिहास; जानें रिकॉर्ड्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 01:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ प्रशंसकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यहां जानिए फिल्म के रिकॉर्ड्स और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बनाया क्या रिकॉर्ड…

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Became Highest Opening Weekend Worldwide For Any Indian Film Collection & Records
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ धुआंधार तरीके से रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है। जानते हैं अब तक कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और अब तक किन-किन कीर्तिमानों को स्थापित कर चुकी है रणवीर सिंह की फिल्म?

Trending Videos

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड्स
‘धुरंधर 2’ लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस क्रम में फिल्म पेड प्रिव्यू में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म से लेकर सबसे बड़े ओपनिंग डे, सबसे बड़े शनिवार, सबसे बड़े रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




‘धुरधर: द रिवेंज’ ने ओपनिंगक वीकेंड यानी शुरुआती चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Became Highest Opening Weekend Worldwide For Any Indian Film Collection & Records
'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

  • ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रिव्यू और पहले दिन का कलेक्शन मिलाकर भारत में 145 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि ओवरसीज कलेक्शन 52 करोड़ रुपए का रहा।
  • दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 83 करोड़ की कमाई की। जबकि ओवरसीज कलेक्शन 46 करोड़ रुपए रहा।
  • तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने भारत में 117 करोड़ रुपए जुटाए। वहीं ओवरसीज कलेक्शन में फिल्म 58 करोड़ रुपए हासिल कर पाई।
  • चौथे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे अधिक 121 करोड़ रुपए की कमाई भारत में की। जबकि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 56 करोड़ रुपए रहा।
  • इस तरह से ओपनिंग वीकेंड में भारत में फिल्म ने 466 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। जबकि ग्रॉस कलेक्शन भारत में 550 करोड़ रुपए का रहा।
  • वहीं ओवरसीज कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में 211 करोड़ रुपए रहा।
  • इस तरह से फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 761 करोड़ रुपए पहुंच गया।

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Became Highest Opening Weekend Worldwide For Any Indian Film Collection & Records
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
तारीफ के साथ-साथ आलोचनाओं का भी शिकार हो रही ‘धुरंधर 2’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। फिल्म में पहले पार्ट से आगे की कहानी बताई गई है। बेशक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार रिकॉर्ड्स बना रही है। लेकिन इस बार फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। प्रशंसा के साथ-साथ फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed