सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad hospitalised shares Health Update saying Worst 14 days of my life

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा की तबीयत बिगड़ी, तस्वीर शेयर कर लिखा- पिछले 14 दिन मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 27 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Saba Azad Health: अभिनेता ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद की तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने एक फोटो शेयर कर अपनी सेहत पर अपडेट दिया है। सबा का कहना है कि इस वक्त में ऋतिक उनका खूब ख्याल रख रहे हैं।

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad hospitalised shares Health Update saying Worst 14 days of my life
सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री-सिंगर और ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी है। सबा ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं। साथ ही बताया कि बीमारी के दौरान उनका वजन तेजी से घट रहा है। सबा ने फैंस को सलाह भी दी है।

Trending Videos

लिखा- 'चलना भी मुश्किल हुआ'
सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मेरी जिंदगी के सबसे बुरे 14 दिन। साइक्लोस्पोरा कैटेनेंसिस (Cyclospora cayetanensis) तुम कितने घटिया हो। मेरे जैसी इंसान के लिए, जो सिर्फ घर का खाना खाती है और अपनी पानी की बोतल हर जगह साथ रखती है। यह कीड़ा न जाने कहां से आ गया और वह भी साल के सबसे व्यस्त समय में। मेरा दो हफ्तों में 4 किलो वजन कम हो गया है, जबकि मुझमें पहले से ही काफी कम वजन है। अब मेरे लिए चलना भी मुश्किल हो गया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी और सलाद धोने का बताया तरीका
सबा ने आगे लिखा है, 'मैं दिन में दो बार ट्रेनिंग कर रही थी, पुल-अप्स लगा रही थी। भारी वजन उठा रही थी और अगले ही दिन मेरा शरीर आधा रह गया। मुझमें इतनी भी ताकत नहीं बची कि एक मामूली-सी टूथपिक भी उठा सकूं। वजन उठाने की तो बात ही छोड़ो। इसलिए, प्लीज, अपने पेट की सेहत के लिए, अपनी सलाद की पत्तियां और सब्जियां ऐसे धोएं जैसे आपकी जिंदगी ही इस पर निर्भर हो, क्योंकि कभी-कभी सच में ऐसा ही होता है। हमारा नया तरीका है- बेकिंग सोडा + वेजी वॉश'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)


ऋतिक रोशन कर रहे सेवा
सबा ने आगे लिखा है कि उनकी ये फोटो ऋतिक रोशन ने क्लिक की है। सबा ने लिखा है, 'ऋतिक ने मेरे बहुत चिड़चिड़े मूड को भी ठीक रखा और जो हमेशा सबसे मुश्किल हालात में भी हंसी-मजाक का कोई न कोई जरिया ढूंढ़ ही लेते हैं'। आगे लिखा है, 'मैं उतनी भी कमजोर या छोटी नहीं हुई हूं, जितनी इस फोटो में दिख रही हूं। असल में यह बिस्तर बहुत बड़ा है और फोटो का एंगल भी काफी विशाल है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed