सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater

'धुरंधर 2' के बड़े साहब से 'मिर्जापुर' के कालीन भैया तक; रंगमंच की दुनिया से फिल्मों में आए ये चर्चित सितारे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 27 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

World Theatre Day 2026: हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने थिएटर करने के बाद फिल्मों का रुख किया। जानिए

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
रंगमंच से शुरू किया इन सितारों ने करियर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज वर्ल्ड थिएटर दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी में बोले तो विश्व रंगमंच दिवस। दुनियाभर के कलाकारों को समर्पित यह दिन बेहद खास होता है। रंगमंच मनोरंजन का पुराना और सटीक माध्यम है, क्योंकि यहां कलाकार की असल अभिनय प्रतिभा निखरकर सामने आती है। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं, जो आज करोड़ों दिलों की धड़कन हैं और उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने से पहले थिएटर में काम किया। उनके अभिनय की नींव रंगमंच से पड़ी। जानिए उन सितारों के बारे में, जिन्होंने फिल्मों में करियर बनाने से पहले थिएटर में पसीना बहाया। 

Trending Videos

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंकज त्रिपाठी
'मिर्जापुर' में कालीन भैया का रोल निभाकर पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पकंज ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की है। एनएसडी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर और एक्टिंग को अच्छे से समझने के लिए कई बार स्टेज पर प्ले किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
दानिश इकबाल - फोटो : अमर उजाला

दानिश इकबाल
फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का किरदार अदा कर इन दिनों अभिनेता दानिश इकबाल खूब तारीफें बटोर रहे हैं। उन्होंने थिएटर से करियर शुरू किया था। हाल ही में अमर उजाला के साथ बातचीत में दानिश ने कहा, 'मैंने करीब 30 साल पहले थिएटर शुरू किया था। बहुत यंग एज में मैंने रंगमंच में काम शुरू कर दिया था। मैंने पहला नाटक साल 1994 में किया था। प्ले का नाम था 'गंगा'। 

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव को भी थिएटर का अनुभव है। बॉलीवुड में उन्होंने अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। मगर, इससे पहले उन्होंने श्री राम सेंटर में होने वाले ढेर सारे नाटकों में हिस्सा लेकर एक्टिंग के गुण सीखे। 

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह हर किरदार बखूबी अदा करती हैं। हिमानी अपने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के दिनों को प्यार से याद करती हैं जब उन्होंने प्रोडक्शन, लाइटिंग और एक्टिंग से सबकुछ सीखा और बी.वी. कारंत, एम. के. रैना, सुरेखा सीकरी और उत्तरा बाकर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया।

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

रघुबीर यादव
वेब सीरीज 'पंचायत' के प्रधानजी यानी अभिनेता रघुबीर यादव ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में एक एक्टर, संगीतकार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में 13 साल से अधिक समय बिताया। वह एक यात्रा पारसी थिएटर का हिस्सा थे, जिसमें वह 15 साल की उम्र में घर से भाग जाने के बाद शामिल हुए थे।

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
कंगना रनौत - फोटो : एक्स

कंगना रनौत
अभिनय की दुनिया से राजनीति में सक्रिय हो चुकीं कंगना रनौत ने एक्टिंग की बारीकी थिएटर से सीखीं। 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना रनौत भी थिएटर में काम कर चुकी हैं। कंगना ने अरविंद गौर के मार्गदर्शन में थिएटर किया। उन्होंने गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित तलेदंडा सहित उनके कई नाटकों में अभिनय किया। इतना ही नहीं जब कंगना के नाटक से पुरुष सह-कलाकार लापता हो गया, तो उन्होंने खुद एक आदमी की भूमिका भी निभाई।

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख ने भी रंगमंच से शुरुआत की। हंसराज कॉलेज के दौरान वे दिल्ली के थिएटर सर्किट में सक्रिय थे। अभिनय करियर की शुरुआत शाहरुख ने दिल्ली में थिएटर (रंगमंच) से की थी। उन्होंने मशहूर थिएटर निर्देशक बेरी जॉन के 'थिएटर एक्शन ग्रुप' (TAG) से अभिनय की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया। फिर, फिल्म 'दीवाना' (1992) से फिल्मी सफर शुरू किया।

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के नाम के बिना तो यह लिस्ट अधूरी है। साल 1978 में अनुपम खेर ने नई दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से ग्रेजुएशन की थी। रंगमंच आज भी उनके दिल के बेहद करीब है और वे इसकी ट्रेनिंग देते हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अनुपम खेर एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं।

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

राजपाल यादव
बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले को लेकर राजपाल यादव खूब सुर्खियों में रहे। फिल्मों में अपनी कॉमेडी से राजपाल यादव चार चांद लगा देते हैं। उन्होंने फिल्मों से पहले थिएटर किया। राजपाल यादव ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रंगमंच से की थी। उन्होंने लखनऊ की भारतेंदु नाट्य अकादमी (1992-1994) और दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया।

World Theatre Day: danish iqbal pankaj tripathi anupam Kher SRK Bollywood star who started career with theater
मनोज बाजपेयी - फोटो : एक्स

मनोज बाजपेयी 
कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मनोज बाजपेयी भी थिएटर में काम कर चुके हैं। अब वे फिल्मों से लेकर ओटीटी तक अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इसी तरह नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थिएटर में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed