'राणाबली' के सेट पर भीड़ में घिरे विजय-रश्मिका, ‘प्रोटेक्टिव हसबैंड’ बने एक्टर; वायरल हो रहा कपल का वीडियो
Vijay-Rashmika: तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राणाबली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन हाल ही में सेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
विस्तार
हाल ही में अपनी शादी के एक महीने पूरे होने पर विजय और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थी। अब वे अपनी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं, लेकिन सेट से इस बीच ऐसी तस्वीरें सामने आई कि एक बार फिर कपल सुर्खियों में आ गए हैं।
कपल का वीडियो वायरल
दरअसल, दोनों अपनी शादी के एक महीने पूरे होने के मौके पर सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में फैंस जमा हो गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि माहौल थोड़ा बेकाबू हो गया।
ऐसे में विजय ने तुरंत हालात संभाले और एक प्रोटेक्टिव पति की तरह रश्मिका को भीड़ से बचाते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रश्मिका को अपने करीब रखते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हैं, जबकि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
विजय रश्मिका ने की पूजा-अर्चना
बताया जा रहा है कि इससे पहले दोनों एक मंदिर भी गए थे, जहां उन्होंने पूजा की। वहीं से बाहर आते वक्त ही फैंस की भीड़ अचानक बढ़ गई और ये पूरा सीन देखने को मिला।
काम की बात करें तो, विजय और रश्मिका अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रणबाली' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।