सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Lashes Out At Paparazzi Amid The Success Of Dhurandhar 2 The Revenge Saying Band Karna Bey

'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच पैपराजी पर भड़के संजय दत्त, कहा- ‘बंद करना बे’; वायरल हुआ एक्टर का रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 27 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में अपने परिवार के साथ डिनर पर निकले, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा में आ गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

Sanjay Dutt Lashes Out At Paparazzi Amid The Success Of Dhurandhar 2 The Revenge Saying Band Karna Bey
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

संजय दत्त फिलहाल धुरंधर 2 को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्हें फिल्म में एसपी असलम चौथरी के किरदार के लिए काफी सराहना मिल रही है। इसके साथ उनके फिल्म से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। 

Trending Videos
गुस्से में दिखे संजय दत्त
दरअसल, संजय दत्त हाल ही में अपने परिवार के साथ डिनर पर निकले थे, लेकिन जैसे ही वो अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ बाहर आए, वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और लगातार फोटो-वीडियो लेने लगे। पैपराजी को देखकर संजय दत्त थोड़ा गुस्सा हो गए और उनसे ‘बंद करना बे’ कहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Reporter (@bollywoodreporter.in)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों की ओर से इसपर मिक्सड रिएक्शन सामने आ रहा है। कई लोग प्राइवेसी को लेकर संजय दत्त का पक्ष रख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस व्यवहार को ‘रूड’ बता रहे हैं। 

धुरंधर 2 में नजर आए संजय दत्त
बता दें कि संजय दत्त फिलहाल धुरंधर 2 फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी में संजय दत्त के अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed