सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Thanks To Sonu Sood And Others For Financial Help In Cheque Bounce Case Says I Will Try To Return

‘जीवन भर कर्ज उतारने की कोशिश करूंगा’, मदद करने वालों को पैसे लौटाएंगे राजपाल, बाेले- सबका हिसाब रख रहा हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Thanks For Financial Help: चेक बाउंस मामले में सोनू सूद समेत कई लोगों ने 9 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाने में राजपाल यादव की मदद की थी। अब राजपाल ने सभी का शुक्रिया अदा किया है। जानिए एक्टर ने क्यों कहा कि वो सबकी रकम का हिसाब रख रहे हैं…

Rajpal Yadav Thanks To Sonu Sood And Others For Financial Help In Cheque Bounce Case Says I Will Try To Return
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। राजपाल जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस बीच अभिनेता ने 9 करोड़ रुपए के कर्ज के मामले में इंडस्ट्री की ओर से की गई मदद के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन दौर में मिले प्यार और सहयोग ने उन्हें हिम्मत दी।

Trending Videos

यह प्यार हमेशा बना रहे
‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में जुटे राजपाल यादव ने कर्ली टेल्स से बात करते हुए मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हां, बिल्कुल। पूरा देश, पूरी दुनिया, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरजाघर, बच्चे, बुजुर्ग, युवा, संत ऐसा लगा जैसे मेरे लिए आशीर्वाद की वर्षा हो रही हो। मानो फीफा विश्व कप चल रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह सारा प्यार हमेशा बना रहे। मैं जीवन भर इस कर्ज को चुकाने की कोशिश करूंगा। कभी आंखों में अंजन के रूप में, कभी दांतों में मंजन के रूप में और कभी जीवन में संतुलन लाने वाले मनोरंजन के रूप में, मैं अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करूंगा।

Rajpal Yadav Thanks To Sonu Sood And Others For Financial Help In Cheque Bounce Case Says I Will Try To Return
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों के पैसे लौटाने की कोशिश करूंगा
अभिनेता ने यह भी बताया कि वह शुभचिंतकों द्वारा दी गई आर्थिक सहायता को लौटाने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी टीम को निर्देश दिया है कि वे उन सभी लोगों के पूरे बैंक स्टेटमेंट निकालें, जिनने भी 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का योगदान दिया है और हर डिटेल का मिलान करें।

प्यार और सहानुभूति ही हमारी जिंदगी का सहारा है, लेकिन मैं इसे सम्मानपूर्वक लौटाने की कोशिश करूंगा। मैं पूरी रकम भी सार्वजनिक रूप से साझा करूंगा। चाहे मेरे भाई सोनू हों, तेज प्रताप हों, इंद्रजीत राव हों या फिर वे बच्चे जिन्होंने अपनी गुल्लक तोड़ दी, उनका जीवन हमेशा सुखमय रहे। उन्होंने मेरी दुनिया को फिर से संवारने की कोशिश की।

Rajpal Yadav Thanks To Sonu Sood And Others For Financial Help In Cheque Bounce Case Says I Will Try To Return
राजपाल यादव की मदद में उतरा बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला

सलमान से लेकर अजय देवगन तक, कई सेलेब्स ने की थी मदद
राजपाल यादव जिस वक्त तिहाड़ जेल में थे, उस वक्त पूरी इंडस्ट्री उनकी मदद के लिए आगे आई थी। सबसे पहले सोनू सूद आगे आए थे, उन्होंने इंडस्ट्री के बाकी कलाकारों से भी एक्टर की मदद करने की अपील की थी।

इसके बाद सलमान खान और अजय देवगन से लेकर वरुण धवन, गुरमीत चौधरी और केआरके समेत इंडस्ट्री के कई बड़े-छोटे कलाकार राजपाल यादव की सहायता के लिए आगे आए थे और उन्हें आर्थिक मदद की थी।

Rajpal Yadav Thanks To Sonu Sood And Others For Financial Help In Cheque Bounce Case Says I Will Try To Return
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
राजपाल यादव की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed