'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच इस लेखक ने की 'राजी' के मेकर्स की आलोचना, कहा- ये मेरी बड़ी भूल थी
Raazi Controversy: 'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच लेखक हरिंदर एस सिक्का ने 'राजी' में वैचारिक बदलाव करने के लिए मेघना गुलजार की आलोचना की है। उनके मुताबिक इस फिल्म में किताब के हिसाब से तथ्यों को नहीं दिखाया गया है।
विस्तार
जिस किताब पर फिल्म 'राजी' बनी है वह 'कॉलिंग सहमत' है। इसके लेखक हरिंदर एस सिक्का हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी किताब आज भी जासूसी कहानियों की दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों में से एक है। सिक्का ने असल जासूसी कहानियों पर आधारित किताबों की एक लिस्ट शेयर की। इस लिस्ट में उनका उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' भी शामिल है।
Calling Sehmat #Raazi ranks among the top books on espionage ever written, globally. It exposes Pakistan across border, hostile forces in Bollywood & a Punjab-based criminals within.
— Harinder S Sikka (@sikka_harinder) March 29, 2026
Appointing Meghna Gulzar was my gravest misjudgment. Despite clear warnings, I failed to… pic.twitter.com/RZHxAwdmSq
सच्ची घटनाओं पर आधारित किताब में सहमत नाम की एक युवती की कहानी दिखाई गई है। जो पाकिस्तानी फौजी परिवार में शादी करके वहां घुसपैठ की थी। पाकिस्तान में दोहरी जिंदगी जीते हुए, उसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले भारत को कई अहम जानकारियां भेजीं थीं।
रूसी फोटोग्राफर ने हाथी को लगाया रंग, देवोलीना भट्टाचार्जी और अक्षा परदासनी समेत कई सेलेब्स ने दी ये नसीहत
सिक्का पहले भारतीय नौसेना में अधिकारी थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'राजी' फिल्म की निर्माता मेघना गुलजार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मेघना ने उनके उपन्यास के फिल्मी रूपांतरण में 'वैचारिक पूर्वाग्रह' डाल दिया है। उनके मुताबिक मेघना गुलजार को इस काम के लिए चुनना मेरी सबसे बड़ी भूल थी। साफ चेतावनियों के बावजूद, मैं यह अंदाजा नहीं लगा पाया कि वैचारिक पूर्वाग्रह किस तरह कहानी की मुख्य पात्र की असली भावना को कमजोर कर देगा।'
सोशल मीडिया पर हरिंदर एस सिक्का की बात से कई यूजर्स सहमत नजर आए। कई यूजर्स का मानना है कि जिस तरह से 'धुरंधर 2' को बनाया गया उसी तरह से 'राजी' को भी बनाया जा सकता था। 'धुरंधर 2' ने 12 दिनों में दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।