अजय देवगन ने नए प्रोजेक्ट का किया एलान, सत्य घटना पर होगा आधारित, जानिए रिलीज डेट
Ajay Devgn Upcoming New Project: अजय देवगन ने अपने नए प्रोजेक्टस की घोषणा कर दी है। आज अजय ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विस्तार
अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच आज अजय ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान सोशल मीडिया पर किया है। अजय का यह आगामी प्रोजेक्ट सत्य घटना पर आधारित होगा। जिसकी रिलीज डेट से भी अजय ने पर्दा उठा दिया है।
अजय का पोस्ट
अजय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में अजय ने हाथ में एक फ्लॉपी डिस्क पकड़ रखी है, जिस पर लिखा है - 'हैप्पी बर्थडे जोशी।' इस प्रोजेक्ट का निर्माण अजय देवगन और दानिश देवगन मिलकर करेंगे। इसका निर्देशन अंशुल कुमार शर्मा करेंगे। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी है कि यह एक फिल्म है या सीरीज।
अजय को नोट
अजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए लिखा, 'हर किसी की एक सीमा होती है, उसकी तो पूरी दुनिया में फैल गई।' इस टैग लाइन के साथ अजय ने आगे लिखा #HappyBirthdayJoshi। अजय ने यह भी बताया कि उनका अगला प्रोजेक्ट सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगा। यह 2 अप्रैल को रिलीज हो रही है। अजय के इस पोस्ट पर विंदू दारा सिंह ने लाल इमोजी बनाया है।
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म विजय सालगांवकर की कहानी का अंतिम भाग बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग जारी है। इसमें अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपनी मुख्य भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: मां के निधन के 13वें दिन मनीष मल्होत्रा से मिलने पहुंचे सितारे, वरुण धवन के अलावा करीना और करिश्मा भी आईं नजर..