फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former Deputy NSA Pankaj Saran Praises Ranveer Singh Starring Movie Dhurandhar 2

पूर्व उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने ‘धुरंधर 2’ पर दी प्रतिक्रिया, ग्लोबल फिल्ममेकिंग से की तुलना

Tue, 31 Mar 2026 06:50 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 31 Mar 2026 06:50 PM IST
सार

Former Deputy NSA Pankaj Saran Talk About Dhurandhar 2: भारत के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' की तारीफ की है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क बताया है। 

विज्ञापन
Former Deputy NSA Pankaj Saran Praises Ranveer Singh Starring Movie Dhurandhar 2
पूर्व एनएसए पंकज सरन ने 'धुरंधर 2' को सराहा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। हाल ही में पूर्व उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया बेहतरीन 
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में पंकज सरन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को जमकर सराहा है। वह कहते हैं, ‘मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई। मुझे 'धुरंधर' से ज्यादा 'धुरंधर 2' पसंद आई। मेरा मतलब है कि हिंसा को छोड़कर, क्योंकि यह थोड़ी ज्यादा थी। लेकिन मुझे लगता है कि सिनेमा, प्रोडक्शन, कौशल और क्वालिटी के मामले में यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क तय करती है। मुझे लगता है कि किसी के लिए भी इसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल होगा।’

विज्ञापन

ग्लोबल फिल्ममेकिंग से की तुलना
पूर्व उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन आगे कहते हैं, ‘हम हर तरह की वॉर फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। लेकिन वे बहुत ही बढ़िया नहीं लगती थीं। ‘धुरंधर 2’ सच में बहुत पेशेवर फिल्म है। मेरा मतलब है कि इसमें कई घटनाएं, नाम और लोग असली हैं, सच हैं। हम एक ऐसे दौर में बड़े हुए हैं, जब हमें हॉलीवुड फिल्में दिखाई जाती थीं, जिनमें नाजियों और रूसियों के मजाकिया किरदार बनाए जाते थे, दुश्मन की एक खास छवि गढ़ी जाती थी, वे आपकी कल्पना को पूरी तरह से चुनौती देते थे। आप उन सब पर यकीन कर लेते थे। इसलिए मुझे लगता है कि अगर डायरेक्टर ने किसी खास कहानी को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए कलात्मक छूट लेने का फैसला किया है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।  खासकर तब जब यह सब असली घटनाओं पर आधारित हो। मुझे नहीं लगता कि इसके लिए किसी सफाई की जरूरत है, क्योंकि यह काफी हद तक ग्लोबल फिल्ममेकिंग के कल्चर के हिसाब से ही है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ की कमाई में गिरावट? जानिए मंगलवार को फिल्म ने कितना कमाया 

Former Deputy NSA Pankaj Saran Praises Ranveer Singh Starring Movie Dhurandhar 2
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
900 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंची 'धुरंधर 2'
इन दिनों 'धुरंधर 2' छप्परफाड़ कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 17.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 889.31 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1,402.46 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed