सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Femina Miss India World 2024 Nikita Porwal Represent India In Miss World 2026 Beauty Pageant

कौन है निकिता पोरवाल? मिस वर्ल्ड 2026 के मंच पर करेंगी भारत का नाम रोशन; जानें खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 31 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Who is Nikita Porwal: मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन इस साल वियतनाम में होगा। इस ब्यूटी पेजेंट में भारत की तरफ से मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पाेरवाल भाग ले रही हैं। कौन है निकिता पोरवाल? इस ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने से पहले वह क्या करती थीं, जानिए? 

Femina Miss India World 2024 Nikita Porwal Represent India In Miss World 2026 Beauty Pageant
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सुंदरियों ने कई ब्यूटी कॉम्पिटिशन जीते हैं। मिस वर्ल्ड से लेकर मिस यूनिवर्स तक के खिताब अपने नाम किए हैं। इस विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब निकिता पोरवाल के कंधों पर है। वह मिस वर्ल्ड 2026 के ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जानिए, निकिता पोरवाल से जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos

130 देशों की ब्यूटी क्वीन से होगा मुकाबला 
मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां संस्करण 9 अगस्त से 5 सितंबर तक वियतनाम में आयोजित किया जाएगा। इस ब्यूटी पेजेंट में 130 देशों की ब्यूटी क्वीन शामिल होंगी। मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल इस ब्यूटी पेजेंट में भारत की तरफ से शामिल होंगी। 130 देशों की ब्यूटी क्वीन से निकिता का कड़ा मुकाबला है। इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन को पहले रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) जीत चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Femina Miss India World 2024 Nikita Porwal Represent India In Miss World 2026 Beauty Pageant
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_

उज्जैन से निकिता पोरवाल का नाता 
निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था। वह उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता की स्कूली एजुकेशन उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है।

ये खबर भी पढ़ें: Miss World 2026: कब और कहां होगा मिस वर्ल्ड 2026 का आजोयन, निकिता पोरवाल करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व 

Femina Miss India World 2024 Nikita Porwal Represent India In Miss World 2026 Beauty Pageant
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_

एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं निकिता 
मिस इंडिया बनने से पहले निकिता पोरवाल ग्लैमर की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। 18 साल की उम्र में एक टीवी एंकर के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया। निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। उनकी चाहत संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक साथ काम करने की है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed