फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने छठे दिन कितना कमाया? मंगलवार को क्या ‘धुरंधर 2’ के आगे दिखा सकी दमखम; जानें कलेक्शन

Tue, 31 Mar 2026 06:13 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 31 Mar 2026 06:13 PM IST
सार

Movie Project Hail Mary Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। जानिए, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के छप्परफाड़ कलेक्शन के आगे यह हॉलीवुड फिल्म कितनी कलेक्शन कर सकी है।

विज्ञापन
Project Hail Mary Box Office Collection Day 6 Tuesday How Much Earn Front Of Dhurandhar 2
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बोलबाला है। फिल्म 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब है। ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी करोड़ का कलेक्शन कर रही है। जानिए, छठे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

Project Hail Mary Box Office Collection Day 6 Tuesday How Much Earn Front Of Dhurandhar 2
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

छठे दिन कितना किया कलेक्शन 
सैकनिल्क के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने छठे दिन 1.26 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, रात तक इसमें इजाफा हो सकता है। वहीं पांचवें दिन इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 18.01 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Project Hail Mary Box Office Collection Day 6 Tuesday How Much Earn Front Of Dhurandhar 2
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है इस हॉलीवुड फिल्म की कहानी
यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें रायलैंड ग्रेस नाम का टीजर है, जिसे विशेष परिस्थितियों में एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। वह एक स्पेसशिप में अकेला है, उसी मेमोरी चली गई है। लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे एक एलियन की प्रजाति को रोकना है, धरती को बचाना है। इस जर्नी में उनकी मदद भी एक एलियन ही करता है। फिल्म में वीएफएक्स का शानदार इस्तेमाल किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Project Hail Mary Box Office Collection Day 6 Tuesday How Much Earn Front Of Dhurandhar 2
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ में हॉलीवुड एक्टर रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं। फिल्म को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रयान गाेसलिंग के अलावा सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कई एक्टर्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
Project Hail Mary Box Office Collection Day 6 Tuesday How Much Earn Front Of Dhurandhar 2
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ के आगे कितनी रही ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कमाई 
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 13वें दिन 17.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 889.31 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ से महज एक करोड़ के अधिक का मंगलवार को कलेक्शन किया है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बाजी तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने ही मारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed