सब्सक्राइब करें

Jumanji 3: 'जुमानजी' की तीसरे पार्ट की शूटिंग हुई खत्म, 'द रॉक' ने शेयर की सेट की बीटीएस तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 31 Mar 2026 10:57 AM IST
सार

Jumanji 3 Shooting: ड्वेन जॉनसन के फैंस के लिए खुशखबरी है। 'द रॉक' की फिल्म 'जुमानजी 3' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। जो इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
 

विज्ञापन
Dwayne Johnson aka The Rock wraps up Jumanji 3 shooting share post
फिल्म 'जुमानजी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्वेन जॉनसन जिन्हें फैंस प्यार से 'द रॉक' भी बुलाते हैं। ड्वेन जॉनसन ने 'जुमानजी' की तीसरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही ड्वेन ने 'जुमानजी 3' के सेट की कई बीटीएस तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Trending Videos
Dwayne Johnson aka The Rock wraps up Jumanji 3 shooting share post
फिल्म 'जुमानजी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

'जुमानजी 3' की शूटिंग हुई खत्म
ड्वेन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'जुमानजी 3' की कई बीटीएस तस्वीरें की हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, 'मेरे पूरे करियर में यह सबसे मजेदार और क्रिएटिव अनुभवों में से एक था। जुमानजी की एडवेंचर शूटिंग अब खत्म हो गई है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dwayne Johnson (@therock)


विज्ञापन
विज्ञापन
Dwayne Johnson aka The Rock wraps up Jumanji 3 shooting share post
फिल्म 'जुमानजी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

टीम को लेकर ड्वेन की राय
ड्वेन ने 'जुमानजी' की तीसरी फिल्म की पूरी कास्ट की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत खुशकिस्मत वाला हूं कि पिछले 10 साल से ज्यादा समय तक इस बेहतरीन कास्ट के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने उनकी कॉमेडी और मेहनत को करीब से देखा।'

Dwayne Johnson aka The Rock wraps up Jumanji 3 shooting share post
फिल्म 'जुमानजी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्देशक को लेकर लिखी यह बात
ड्वेन ने खास तौर पर डायरेक्टर जेक कसदान को धन्यवाद दिया और लिखा, 'आपके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही। हमने मिलकर जुमानजी की दुनिया में कई अनोखे किरदार बनाए।' उन्होंने रॉबिन विलियम्स को भी याद किया और लिखा, 'यह फिनाले आपके लिए है। डॉ. स्मोल्डर ब्रेवस्टोन का रोल निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मैंने इसे प्यार, सम्मान और खुशी के साथ किया।'

विज्ञापन
Dwayne Johnson aka The Rock wraps up Jumanji 3 shooting share post
फिल्म 'जुमानजी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी 'जुमानजी 3' 
'जुमानजी 3' फिल्म क्रिसमस के समय सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। पहली फिल्म 'जुमानजी वेलकम टू द जंगल' 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 960 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी। दूसरी फिल्म 'जुमानजी द नेक्स्ट लेवल' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 800 मिलियन डॉलर से ज्यादा कलेक्ट किए थे। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलन मुख्य भूमिकाओं में हैं। डैनी डेविटो, निक जोनस और कई कलाकार भी इसमें वापसी कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: भूमि पेडनेकर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में किया खुलासा, बोलीं- 'फिल्म भूमिकाओं से ज्यादा स्वास्थ्य को...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed