पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं अक्षय कुमार, आगे भी पढ़ाई करना चाहते हैं एक्टर
Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया कि वह बहुत पढ़े-लिखे लोगों के सामने खुद को कभी-कभी छोटा महसूस करते हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
अक्षय कुमार ने क्या कहा
कंटेस्टेंट सोनाली से बात करते हुए अक्षय ने कहा, ‘कोई भी इंसान, खासकर मेरे जैसा जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है, मैं कभी-कभी आप जैसे लोगों के सामने बहुत छोटा महसूस करता हूं।’
अब पढ़ना चाहता हूं
जब अक्षय ने सोनाली से पूछा कि वह अपनी इतनी सारी डिग्रियों का क्या करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘सर, इन डिग्रियों की वजह से ही मुझे यहां खड़े होने का मौका मिला है और आपसे दूसरी बार मिलने का भी मौका मिला है।’
इसके बाद अक्षय ने दर्शकों को सलाह दी कि वे मेहनत से पढ़ाई करें और सोनाली जैसे लोगों को फॉलो करें, उन्हें नहीं। अक्षय पहले भी बता चुके हैं कि उन्होंने आज तक एक भी किताब पूरी नहीं पढ़ी है। उन्होंने कहा था, ‘जब भी मैं पढ़ने बैठता हूं, पता नहीं क्या होता है, मेरी आंखों से आंसू आने लगते हैं।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी भी होंगी।