फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Poonam Pandey Pregnant Shares Photos With Baby Bump Netizens Congratulate Her Fans Asked Is It April Fool

Poonam Pandey: प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीरें; यूजर्स ने इस बात को लेकर जताया शक

Tue, 31 Mar 2026 02:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 02:05 PM IST
सार

Poonam Pandey Pregnant: अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडे जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बेबी बंप दिखाते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। यहां देखें फोटोज और जानें क्या है सच्चाई…

विज्ञापन
Is Poonam Pandey Pregnant Shares Photos With Baby Bump Netizens Congratulate Her Fans Asked Is It April Fool
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonampandeyreal

विस्तार

पूनम पांडे अक्सर ही अपने बयानों, पोस्ट और हरकतों से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब एक बार फिर पूनम पांडे चर्चाओं में हैं। पूनम पांडे अब मां बनने वाली हैं। जी हां, सही सुना आपने। बिना शादी के ही पूनम पांडे मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद पूनम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दी है।

विज्ञापन

पूनम पांडे ने दिखाया बेबी बंप
पूनम पांडे ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेबी बंप दिखाते हुए एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों तस्वीरों में वो अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। पूनम फोटोज में काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने बिना कुछ लिखे सिर्फ इमोजी का इस्तेमाल किया है। इसमें छोटे बेबी, दूध की बोतल और प्रेग्नेंट महिला के इमोजी बने हैं। पूनम की इस पोस्ट पर कई यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स पूनम की इस पोस्ट पर हैरानी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)


 

Is Poonam Pandey Pregnant Shares Photos With Baby Bump Netizens Congratulate Her Fans Asked Is It April Fool
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonampandeyreal

झूठी मौत का रचा चुकी हैं ढोंग
भले ही पूनम पांडे ने तस्वीरें साझा कर बेबी बंप दिखाया है, लेकिन फिर भी लोगों को पूरी तरह से यह यकीन नहीं हो रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पूनम इससे पहले एक बार अपनी नकली मौत का भी ढोंग कर चुकी हैं। लगभग दो साल पहले साल 2024 में पूनम को लेकर खबर आई थी कि कैंसर से उनका निधन हो गया। खबर तुरंत ही वायरल हो गई थी।

लोगों ने इस खबर को इस कदर सच माना की उनके करीबी दोस्त भी श्रद्धांजलि देने लगे थे। हालांकि, बाद में बता चला कि ये कैंसर अवेयरनेस के तहत किया गया एक स्टंट था। इसे कई लोगों ने काफी नेगेटिव तरीके से लिया क्योंकि किसी की मौत की खबर मजाक नहीं होती। पूनम ने खुद सामने आकर बताया था कि वह ठीक हैं और बस अवेयरनेस के लिए ऐसा किया था।

Is Poonam Pandey Pregnant Shares Photos With Baby Bump Netizens Congratulate Her Fans Asked Is It April Fool
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@poonampandeyreal
सच में प्रेग्नेंट या अप्रैल फूल?
यही कारण है कि लोग इस बार पूनम की प्रेग्नेंसी पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। शक इसलिए भी हो रहा है क्योंकि एक दिन बाद यानी कल अप्रैल फूल भी है। ऐसे में लोगों को ये शक भी हो रहा है कि कहीं पूनम पांडे लोगों को अप्रैल फूल तो नहीं बना रही हैं? फिलहाल अब देखना ये होगा कि क्या कल पूनम अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को अप्रैल फूल बताती हैं या फिर सच में पूनम पांडे प्रेग्नेंट हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed