फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Sood Revealed Why He Rejected Dabang 2 Story And Role Was The Reason

क्यों रिजेक्ट की थी सोनू सूद ने ‘दबंग 2’? एक्टर ने किया खुलासा; फिल्म की कहानी और किरदार पर कही ये बात

Fri, 27 Mar 2026 07:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 27 Mar 2026 07:56 PM IST
सार

Sonu Sood: सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन पहले पार्ट में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद दूसरे पार्ट में नजर नहीं आए। अब सोनू सूद ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Sonu Sood Revealed Why He Rejected Dabang 2 Story And Role Was The Reason
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दबंग और दबंग 2 सलमान खान के करियर की हिट फिल्मों में से एक हैं। पहले पार्ट में सोनू सूद विलेन ने विलेन का किरदार निभाया था। वहीं, दूसरे पार्ट में प्रकाश राज ने विलेन का किरदान निभाया था। अब सोनू सूद ने खुलासा किया है कि क्यों वे दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं बने। 

विज्ञापन


फिल्म रिजेक्ट करने की ये थी वजह 
सोनू सूद ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ को खुद ही मना कर दिया था। एक्टर ने बताया कि उन्हें फिल्म में छेदी सिंह के भाई का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें इसकी कहानी और किरदार समझ में नहीं आया, इसलिए उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

सोनू सूद के मुताबिक, सलमान खान और अरबाज खान ने उन्हें ये रोल करने के लिए कहा भी था, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि जब उन्हें खुद ही रोल को लेकर एक्साइटमेंट महसूस नहीं हो रही, तो वो इसे ठीक से निभा नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि सलमान और अरबाज ने उनकी बात को समझा और इस फैसले को लेकर कोई नाराजगी नहीं दिखाई। हालांकि, फिल्म बाद में नए विलेन के साथ बनाई गई और काफी सफल भी रही।

सोनू सूद के हालिया प्रोजेक्ट 
बता दें कि सोनू सूद आखिरी बार फतेह फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं थीं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed