सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week

OTT Releases: मार्च के आखिरी वीक ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धमाका; पिटारे में क्या है खास? जानिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 23 Mar 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: मार्च का आखिरी हफ्ता आ गया है। ओटीटी पर इस वीक क्या-क्या खास आने वाला है? देखिए लिस्ट

O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मार्च का महीना काफी खास रहा है। होली और ईद के त्योहार का जश्न मनाया गया। चैत्र नवरात्रि चल रही हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने भी इसी महीने दस्तक दी, जिसकी वजह से सिनेमाघर गुलजार हैं। इस महीने ओटीटी पर भी कई खास फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। अब मार्च का आखिरी वीक आज सोमवार से शुरू हो चुका है। जानिए इस बार पिटारे में क्या-क्या है? 

Trending Videos

O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला

ओ रोमियो
सिनेमाघरों के बाद शाहिद कपूर की ओ रोमियो फिल्म अब ओटीटी पर भी आ रही है। इसके निर्देशन की कमान विशाल भारद्वाज ने संभाली। ओ रोमियो एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और रणदीप हुडा भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 27 मार्च से प्राइम वीडियो पर आएगी। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि फिलहाल यह रेंट पर उपलब्ध होगी। प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए यह फिल्म अप्रैल के पहले या दूसरे वीक तक स्ट्रीम होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week
बीटीएस - फोटो : एक्स

बीटीएस द रिटर्न
डॉक्यूमेंट्री 'बीटीएस-द रिटर्न' भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। यह डॉक्यूमेंट्री  BTS के मिलिट्री सर्विस से लौटने के बाद उनके कमबैक के पीछे की कहानी दिखाती है। बैंड के लिए लोगों की दीवानगी इसमें देखने को मिलेगी। यह डॉक्यूमेंट्री उनके एल्बम 'Arirang' के ठीक बाद आई है, जो 20 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था। बता दें कि 'बीटीएस' लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई बैंड है। के-पॉप ग्रुप बीटीएस ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है। बीते 21 मार्च को सियोल में बीटीएस का कमबैक कॉन्सर्ट हुआ, जहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर भी दर्शक उत्साहित हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week
कट्टान - फोटो : सोशल मीडिया

कट्टान
यह मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इसका निर्देशन एम. मणिकंदन ने किया है। सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव में एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। सीरीज में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। उनके अलावा मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, वीजे पार्वती भी इसका हिस्सा हैं। 27 मार्च से यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week
डिटेक्टिव होल - फोटो : सोशल मीडिया

डिटेक्टिव होल
अगर आपको क्राइम ड्रामा पसंद हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा एक परेशान जासूस की कहानी पर आधारित है, जिसे ओस्लो में हुई बेरहम हत्याओं की एक कड़ी की जांच करने का काम सौंपा जाता है। साथ ही वह अपने अंदर के संघर्षों से भी जूझ रहा होता है। उसकी जांच में एक भ्रष्ट सहकर्मी भी बाधा डालता है, जिसका उसे सामना करना पड़ता है। 'डिटेक्टिव होल' 26 मार्च से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

O Romeo To Kaattaan Detective Hole BTS The Return These Movies And Series To Release On OTT This Week
'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' - फोटो : सोशल मीडिया

'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन'
यह अमेरिकी हॉरर सीरीज है। इसे स्ट्रेंजर थिंग्स के लिए मशहूर डफर ब्रदर्स ने बनाया है। छह एपिसोड की इस सीरीज में कैमिला मोरोन और एडम डिमार्को मुख्य भूमिका में हैं। 'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' 26 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed