सब्सक्राइब करें

Dhurandhar 2 BO: चौथे दिन 'जवान' और 'पठान' से आगे निकली 'धुरंधर 2', रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 22 Mar 2026 08:25 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Collection: रविवार यानी चौथे दिन फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ा है।  कुल कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने शाहरुख खान की दो फिल्मों को मात दी है।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office collection total earning of ranveer singh on day 4 sunday
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की अगुवाई वाली फिल्म 'धुरंधर' के दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' के रिलीज का आज चौथा दिन है। 19 मार्च को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?



Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’ या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू

Trending Videos
Dhurandhar 2 Box Office collection total earning of ranveer singh on day 4 sunday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
  • आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। 
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली और इसने 80.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ। 
  • इस दिन इसने सबसे ज्यादा 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • आज फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office collection total earning of ranveer singh on day 4 sunday
धुरंधर 2 - फोटो : एक्स

'धुरंधर 2' का रविवार का कलेक्शन
रविवार को खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इसमें इजाफा हो सकता है। पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म ने कुल 454.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
आज फिल्म ने हिंदी में 107 करोड़, तमिल में 2.50 करोड़ और तेलुगु में 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Dhurandhar 2 Box Office collection total earning of ranveer singh on day 4 sunday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की दो फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने चौथे दिन कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। खबर लिखे जाने तक इसने कुल 454.12 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (2023) का रिकॉर्ड तोड़ा है। 'जवान' ने चार दिनों में कुल 286.16 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शाहरुख स्टारर 'पठान' (2023) ने चार दिनों में कुल 220 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'धुरंधर 2' अभी भी 'पुष्पा 2' से पीछे है। इसने चार दिनों में 518 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office collection total earning of ranveer singh on day 4 sunday
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कितना है फिल्म का बजट?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त अहम किरदारों में हैं। फिल्म में एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में जाकर भारत के खिलाफ साजिशों को नाकाम करने की कोशिश करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed