सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

यश दयाल ने चुपके से की शादी, जानिए कौन है पत्नी श्वेता पुंडीर? खूबसूरती में देती हैं एक्ट्रेस को मात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 15 Mar 2026 08:04 PM IST
सार

Who is Yash Dayal wife: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी यश दयाल ने चुपके से शादी कर ली है। आइए जानते हैं उन्होंने किससे शादी की और उनकी पत्नी क्या करती हैं?

विज्ञापन
Who is Yash Dayal wife Shweta Pundir see latest photos with sindoor and chuda
श्वेता पुंडेर, यश दयाल - फोटो : एक्स
क्रिकेटर यश दयाल अपनी परफॉर्मेंस से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी यश दयाल ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने पिछले महीने गुपचुप शादी कर ली है। आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में।
Trending Videos
Who is Yash Dayal wife Shweta Pundir see latest photos with sindoor and chuda
श्वेता पुंडीर - फोटो : इंस्टाग्राम@shwetapundir26
कौन हैं श्वेता पुंडीर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश ने जिस महिला से शादी की है, उनका नाम श्वेता पुंडीर है। वह कंटेंट क्रिएटर हैं। श्वेता पुंडीर का ताल्लुक उत्तराखंड से है। इन दिनों वह दिल्ली में रहती हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। 
हाल ही में श्वेता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Yash Dayal wife Shweta Pundir see latest photos with sindoor and chuda
श्वेता पुंडीर - फोटो : इंस्टाग्राम@shwetapundir26
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
श्वेता पुंडीर के सोशल मीडिया हैंडल से पता चलता है कि वह प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने आपको कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर बताती हैं। यश और श्वेता की शादी की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब यश ने उनकी एक पोस्ट पर दिल वाला इमोजी रिएक्ट किया।
Who is Yash Dayal wife Shweta Pundir see latest photos with sindoor and chuda
श्वेता पुंडीर - फोटो : इंस्टाग्राम@shwetapundir26
श्वेता ने किया यश का सपोर्ट
श्वेता ने यश दयाल के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने क्रिकेटर को लेकर लिखा कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। हाल ही में यश पर आरोप लगे थे कि उन्होंने शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट से राहत मिली है।
विज्ञापन
Who is Yash Dayal wife Shweta Pundir see latest photos with sindoor and chuda
श्वेता पुंडीर - फोटो : इंस्टाग्राम@shwetapundir26
क्या करती हैं श्वेता?
श्वेता का यूट्यूब चैनल देखने से पता चलता है कि वह यहां लाइफस्टाइल और व्लॉगिंग से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं। वह फेसबुक पर एक्टिव हैं। यहां उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने यश के साथ एक रील शेयर की थी। सोशल मीडिया पर यश दयाल के साथ उनकी कोई तस्वीर नहीं है। हालांकि उन्होंने यश के सपोर्ट में कई पोस्ट की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed