सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा नया घर, परिवार के साथ शेयर की तस्वीरें; लिखी दिल छू लेने वाली बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 14 Mar 2026 05:50 PM IST
सार

Sanya Malhotra Buys New Home: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है।

विज्ञापन
Sanya Malhotra Buys New Home share photos with family and griha pravesh
सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_
फिल्म 'दंगल' फेम अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। अभिनेत्री ने सशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश समारोह की झलकियां दिखाई हैं। 34 साल की सान्या ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा नोट लिखा है।

Trending Videos
Sanya Malhotra Buys New Home share photos with family and griha pravesh
सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_
सान्या मल्होत्रा ने शेयर की घर की तस्वीरें
सान्या मल्होत्रा ने अपने नए घर की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने परिवार के साथ पोज दिए हैं। गृह प्रवेश के दौरान अभिनेत्री ने गुलाबी और सफेद साड़ी पहनी। एक तस्वीर में वह सिर पर कलश रखकर गृह प्रवेश कर रही हैं। एक तस्वीर में अभिनेत्री अपने घर को सजा रही हैं। तस्वीरों में सान्या के परिवार के लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanya Malhotra Buys New Home share photos with family and griha pravesh
सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_
कैसा है घर के बाहर का व्यू?
कई तस्वीरों और वीडियो में उनके घर के बाहर का व्यू काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। एक वीडियो में, उनकी दादी को घर की खिड़की से बड़े ही प्यारे अंदाज में बाहर झांकते हुए देखा जा सकता है। घर के बाहर बिल्डिंग और पेड़ पौधे नजर आ रहे हैं।

Sanya Malhotra Buys New Home share photos with family and griha pravesh
सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_
सान्या ने लिखी प्यारी पोस्ट
इंस्टाग्राम पर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सान्या मल्होत्रा ने लिखा 'हर हर महादेव। वर्षों तक सपने देखने, काम करने और सीखने के बाद अपना घर लिया। इस घर की हर दीवार मुझे याद दिलाएगी कि सब्र और यकीन का नतीजा कितना सुंदर हो सकता है। मेरे परिवार और दोस्तों का भरोसा मेरी सबसे बड़ी ताकत थी। यह एक घर से कहीं ज्यादा है। यह मेरे सफर का एक हिस्सा है। मेरे घर में स्वागत है।'

सेलेब्स ने दी बधाई
नया घर खरीदने पर सान्या मल्होत्रा को धनश्री वर्मा, पुलकित सम्राट, सिद्धांत चतुर्वेदी, निमरत कौर और वरुण धवन जैसे सितारों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Sanya Malhotra Buys New Home share photos with family and griha pravesh
सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा - फोटो : इंस्टाग्राम@sanyamalhotra_
सान्या मल्होत्रा का वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने 2016 की फिल्म 'दंगल' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने बबीता कुमारी फोगाट का किरदार निभाया था। सान्या को आखिरी बार 2025 की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा गया। इसमें उनके साथ वरुण धवन, जान्हवी कपूर और रोहित सराफ भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed