सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी योद्धा तो कभी प्रेमी बने रणवीर सिंह, 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले डालिए उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस पर एक नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 14 Mar 2026 05:01 PM IST
सार

Ranveer Singh's Characters: अपने करियर में रणवीर सिंह ने स्क्रीन पर लगातार खुद को नए अंदाज में पेश किया है। उन्होंने योद्धाओं से लेकर प्रेमियों तक के किरदार को निभाया है। जल्द ही वह 'धुरंधर 2' में अपने अभिनय का जादू दिखाएंगे। इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस पर।

विज्ञापन
Ahead of Dhurandhar 2 release know about Ranveer Singhs iconic characters
रणवीर सिंह के किरदार - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म का अगला पार्ट 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। इसमें वह हमजा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको रणवीर सिंह की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं।

Trending Videos
Ahead of Dhurandhar 2 release know about Ranveer Singhs iconic characters
गोलियों की रासलीला राम-लीला  - फोटो : सोशल मीडिया
गोलियों की रासलीला राम-लीला- 2013
फिल्म 'राम-लीला' में रणवीर सिंह ने राम का किरदार निभाया। यह उनके करियर की शुरुआती कामयाब परफॉर्मेंस में से एक थी। राम का किरदार निभाते हुए उन्होंने रोमांस और जोश से भरा एक शानदार परफॉर्मेंस दिया। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब जमी। इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahead of Dhurandhar 2 release know about Ranveer Singhs iconic characters
बाजीराव मस्तानी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बाजीराव मस्तानी- 2015
'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह ने महान मराठा सेनापति पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपने शरीर में बदलाव किए। उन्होंने मराठी भाषा पर महारत हासिल करने के लिए मेहनत की। रणवीर ने बाजीराव की योद्धा वाली छवि को पर्दे पर उतारा। उनकी लगन की वजह से इस किरदार को खूब पसंद किया गया।
Ahead of Dhurandhar 2 release know about Ranveer Singhs iconic characters
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत- 2018
रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया। इसमें वह एक खलनायक के तौर पर नजर आए। अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। अपनी आवाज, बॉडी लैंग्वेज से और डरावनी स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह पूरी तरह से बेरहम शासक के तौर पर नजर आए। उनके अभिनय ने इस किरदार को यादगार बनाया।
विज्ञापन
Ahead of Dhurandhar 2 release know about Ranveer Singhs iconic characters
गली बॉय - फोटो : सोशल मीडिया
गली बॉय- 2019
'गली बॉय' में, रणवीर सिंह ने मुराद का किरदार निभाया। यह किरदार मुंबई के धारावी का एक युवा सपने देखने वाला लड़का है, जिसे रैप के जरिए पहचान मिलती है। इस किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने रैप की ट्रेनिंग ली। जमीन से जुड़े उनके इस किरदार ने दर्शकों और समीक्षकों के दिलों को छूआ। आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब जमी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed