नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर बढ़ा विवाद, वकील ने करवाई शिकायत; बैन की उठी मांग
Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स से लेकर डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब इसपर एक वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। इस गाने को लेकर अब एक वकील ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में शिकायत दर्ज कराते हुए इसे बैन करने की मांग की है।
लिरिक्स और वीडियो पर उठे सवाल
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के लिरिक्स और वीडियो बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो समाज पर गलत असर डाल सकते हैं, खासकर बच्चों और युवाओं पर। इतना ही नहीं, शिकायत को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तक भी भेजा गया है और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि गाने में डबल मीनिंग लिरिक्स और उत्तेजक डांस मूव्स दिखाए गए हैं, जो सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ हैं। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO एक्ट और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की भी मांग की गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस साइबर सेल में भी अलग से शिकायत दी गई है।
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026
लोगों का भी फूटा गुस्सा
गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है, कई यूजर्स इसे ‘वलगर’ और ‘भद्दा’ बता रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक ने भी एक्स पर पोस्ट कर गाने के लिरिक्स पर नाराजगी जताई है।
कब रिलीज होगी 'केडी द डेविल'?
'केडी - द डेविल' केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रेम द्वारा निर्देशित फिल्म है। 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी शामिल हैं।
यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। यह कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।