सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut says Women MPs feel uncomfortable around Rahul Gandhi because he behaves in in unruly manner

'उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए'; कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी, कहा- महिला सांसद असहज हो जाती हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 18 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी को 'टपोरी' कहा है। कंगना के मुताबिक संसद में राहुल गांधी का व्यवहार काफी अनुशासनहीन होता है। 

Kangana Ranaut says Women MPs feel uncomfortable around Rahul Gandhi because he behaves in in unruly manner
राहुल गांधी-कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अदाकारा और सांसद कंगना रनौत का कहना है कि संसद में राहुल गांधी अनुशासनहीन व्यवहार करते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंगन रनौत का कहना है कि राहुल गांधी से संसद में महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। कंगना ने प्रियंका गांधी के व्यवहार की तारीफ की।

Trending Videos


'किसी के भी साथ तू-तड़ाक करते हैं'
कंगना से पूछा गया कि, 'ब्यूरोक्रेट्स ने एक पत्र लिखकर कहा है कि राहुल गांधी का आचरण संसद में ठीक नहीं है। उस पर आप क्या कहेंगी?' इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, हम महिलाओं को उन्हें देखकर बहुत असहज महसूस होता है, क्योंकि वो एकदम टपोरी की तरह आते हैं और किसी के साथ भी तू-तड़ाक करते हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंगना बोलीं- 'उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए'
कंगना ने आगे कहा, 'अगर कोई इंटरव्यू दे रहा होता है, तो वे अनुचित टिप्पणियां करके बीच में ही टोक देते हैं। जिस तरह से वे खुद को पेश करते हैं, वह बहुत ही असहज करने वाला है। उन्हें अपनी बहन को देखना चाहिए। उनसे सीखना चाहिए। प्रियंका गांधी का आचरण और व्यवहार बहुत अच्छा है, और उनमें उचित शिष्टाचार है'।

अनुपम खेर की इस फिल्म की दीवानी हुईं मां दुलारी; तीन बार थिएटर और दो बार घर पर देखने के बाद भी नहीं भरा मन

पत्र में क्या लिखा गया था?
बता दें कि मंगलवार को 200 से ज्यादा पूर्व ब्यूरोक्रेट्स, राजनयिकों और रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों ने एक खुला पत्र लिखकर उनके व्यवहार पर चिंता जताई। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों ने संसद परिसर में हुए विरोध प्रदर्शनों की आलोचना की, जिनमें सीढ़ियों पर प्रदर्शन और अनौपचारिक जमावड़े शामिल थे। उन्होंने इन्हें अनुचित और स्थापित नियमों के खिलाफ बताया। पत्र में इस बात पर जोर दिया गया कि संसद भारत का सर्वोच्च संवैधानिक मंच है। संसद परिसर के भीतर मर्यादा बनाए रखना केवल परंपरा का मामला नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की संवैधानिक भावना का एक अनिवार्य हिस्सा है। हस्ताक्षरकर्ताओं ने तर्क दिया कि विचाराधीन आचरण ने स्पीकर द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया है और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

एक्ट्रेस ने कहा- 'सब सनातनी हैं'
हाल ही में बीकेटीसी की ओर से प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर सनातनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, अभिनेत्री सारा खान के केदारनाथ धाम में दर्शन करने के सवाल पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा जो भी सनातन धर्म में विश्वास व आस्था रखता है वह सनातनी है। यदि सारा खान भी केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आती है तो उन्हें शपथ पत्र देना होगा। इसे लेकर भी कंगना ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, 'जो भी हैं सब सनातनी हैं। सनातन मतलब, जिसका न आदि है न अंत। सारे धर्म हजार-पंद्रह सौ साल पुराने हैं। सनातन ही है, जो सत्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed