सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Book My Show or district where is cheap tickets for Dhurandhar The Revenge

Dhurandhar 2: बुक माय शो या डिस्ट्रिक्ट? कहां और किन सिनेमाघरों में मिल रही 'धुरंधर 2' की सबसे सस्ती टिकट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 18 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Tickets: 19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग जारी है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि दिल्ली में किस एप पर और किन सिनेमाघरों में सस्ती टिकटें मिल रही हैं?

Book My Show or district where is cheap tickets for Dhurandhar The Revenge
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

मल्टी स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म के पेड प्रीव्यू के टिकट की कीमतें 2200 रुपये तक थीं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली में 'धुरंधर 2' की टिकटें किस एप पर सबसे ज्यादा सस्ती हैं।
Trending Videos

किस एप पर सबसे सस्ती है टिकट?
कई प्लेटफॉर्म दिल्ली में 'धुरंधर 2' के लिए टिकट बेच रहे हैं। सबसे सस्ता टिकट बुक माय शो पर है। अंबा सिनेमा दिल्ली में सुबह 9 बजे की टिकट सिर्फ 165 रुपये में मिल रही है। इसी तरह से डिस्ट्रिक्ट ऐप पर सबसे सस्ती टिकट पीवीआर नारायना कंम्युनिटी सेंटर दिल्ली की है। सुबह 7.15 और 8.15 बजे की टिकटों की कीमत 250 रुपये है।


विज्ञापन
विज्ञापन

किन सिनेमाघरों में है सस्ती टिकट?
दिल्ली में कई सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' की सबसे सस्ती टिकटें मिल रही हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है। जिन सिनेमाघरों में कम कीमत पर टिकटें मिल रही हैं, उनमें सिनेपोलिस यूनिटी सेंटर दिल्ली, पीवीआर संगम दिल्ली, मिराज सिनेमाज मयूर विहार फेज 1, पीवीआर नारायणा दिल्ली, अंबा सिनेमा, सिनेपोलिस यूनिटी वन मॉल रोहिणी दिल्ली और सिनेपोलिस जनक सिनेमा दिल्ली शामलि हैं।

कभी योद्धा तो कभी प्रेमी बने रणवीर सिंह, 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले डालिए उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस पर एक नजर

Book My Show or district where is cheap tickets for Dhurandhar The Revenge
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'धुरंधर 2' की कास्ट
आपको बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म 'धुरंधर' का दुसरा पार्ट है। इसमें रणवीर सिंह और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं। इसके अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। इसके निर्देशक आदित्य धर हैं। 

क्या हो सकती है फिल्म की कहानी?
'धुरंधर' में दिखाया गया था कि रणवीर सिंह भारतीय जासूस बन कर पाकिस्तान गए थे ताकि वह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिशों को रोक सकें। दूसरे पार्ट में उसके आगे की कहानी दिखाए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed