{"_id":"69ba4f75995966e2b8085801","slug":"dhurandhar-2-first-review-by-ram-gopal-varma-ranveer-singh-aditya-dhar-movie-compare-with-sholay-mughal-e-azam-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'यह एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है'; रामगोपाल वर्मा ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू; कहा- डायरेक्टर मतलब आदित्य धर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'यह एक नए सिनेमाई दौर का जन्म है'; रामगोपाल वर्मा ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू; कहा- डायरेक्टर मतलब आदित्य धर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Dhurandhar 2 First Review: फिल्म 'धुरंधर 2' कल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में सज जाएगी। हालांकि, रामगोपाल वर्मा यह फिल्म देख चुके हैं और उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
रामगोपाल वर्मा-रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर 2' को देखने के लिए बेकरार दर्शकों का इंतजार पूरा होने वाला है। सिर्फ एक दिन और, इसके बाद सिनेमाघरों में इसका लुत्फ उठा पाएंगे। नामी निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' देख ली है। इस पर उन्होंने अपना रिएक्शन भी दिया है। वे इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।
Trending Videos
'धुरंधर 2' को बताया 'शोले' से सौ गुना बेहतर फिल्म
रामगोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'धुरंधर 2' की तारीफ में एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने हॉलीवुड के नामी निर्देशकों को भी यह फिल्म देखने का सुझाव दे डाला है। रामगोपाल वर्मा लिखते हैं, 'कल रात 'धुरंधर 2' देखने के बाद इसके हर पहलू के जबर्दस्त असर को देखते हुए चाहे वह इसकी अनुमानित कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई व्याकरण को तोड़ने का अंदाज हो और सबसे बढ़कर इसका मनोवैज्ञानिक और ऑडियो-विजुअल प्रभाव हो, यह कहा जा सकता है कि यह 'शोले' से 100 गुना ज्यादा शानदार फिल्म साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
‘बॉलीवुड स्टार्स डरपोक हैं…’, ऑस्कर अवॉर्ड के बाद ध्रुव राठी के निशाने पर प्रियंका चोपड़ा; क्यों किया ट्रोल?
इन हॉलीवुड हस्तियों को दी पहले दिन पहला शो देखने की सलाह
रामगोपाल वर्मा ने आगे लिखा है, 'यह 'मुगल-ए-आजम' से लेकर आगे तक की अब तक बनी सभी महान फिल्मों को टीवी सीरियल जैसा फीका बना देगी'। रामगोपाल वर्मा के मुताबिक, 'यह एक 'नए सिनेमाई दौर' का जन्म है। और, सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उन सबका पूरी तरह से खात्मा है। अब 'DIRECTOR' शब्द की स्पेलिंग की शुरुआत ही आदित्य धर के नाम से होगी। यहां तक कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यही समझदारी होगी कि वे अपने सारे काम छोड़कर सबसे पहले 'धुरंधर 2' का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने जाएं।
कमेंट
कमेंट X