‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी पर पवन कल्याण का बयान आया सामने, कहा- ‘सरकार को दोष देना सही नहीं’
Jan Nayagan Movie: स्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बीते कई दिनों से अपनी रिलीज डेट को लेकर सुर्खियों में है। अब इसपर पवन कल्याण का भी रिएक्शन सामने आया है।
विस्तार
एक्टर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर चर्चा में है। इसी विवाद के बीच अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है।
सरकार को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं
एक इंटरव्यू में पवन कल्याण ने कहा कि फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने में देरी के लिए एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। उनके मुताबिक, यह मामला सेंसर बोर्ड के स्तर पर ठीक से संभाला नहीं गया, लेकिन इसे राजनीति से जोड़ना गलत है।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘‘जन नायकन’ का मामला सेंसर बोर्ड स्तर पर सही तरह से नहीं संभाला गया। लेकिन इसके लिए एनडीए सरकार को दोष देना ठीक नहीं है।’
नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं
पवन कल्याण ने अपनी फिल्म ‘ओजी’ का उदाहरण देते हुए समझाया कि सेंसर बोर्ड अपने नियमों के अनुसार फैसला करता है। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म में ज्यादा हिंसा होने की वजह से बोर्ड ने ‘A’ सर्टिफिकेट दिया, जबकि मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं और सत्ता में रहने वालों के लिए नियम अलग नहीं बनाए जा सकते।
पवन कल्याण ने यह भी कहा कि अगर ‘जन नायकन’ के मेकर्स कोर्ट नहीं जाते, तो शायद मामला अलग तरीके से सुलझ सकता था। उनके मुताबिक, जब कोई मामला कोर्ट में चला जाता है, तो फिर उसका फैसला कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होता है।
9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में देरी की वजह से इसकी रिलीज टल गई। ‘जन नायकन’ का निर्देशन एच विनोद ने किया है और इसमें थलापति विजय के साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कमेंट
कमेंट X