Salman Khan: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ का बदल गया नाम, अब इस नए टाइटल के साथ रिलीज होगी फिल्म
Battle Of Galwan New Title: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम बदल गया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से लगभग एक महीने पहले नाम बदला है। जानिए अब किस नाम से रिलीज होगी फिल्म और क्या रिलीज डेट भी बढ़ गई आगे…
विस्तार
सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का नाम ही बदल दिया है। अब सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ के नाम से रिलीज नहीं होगी। इसकी जानकारी देते हुए मेकर्स ने फिल्म के नए नाम की भी घोषणा कर दी है।
मेकर्स ने बताया नया नाम
फिल्म के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर सलमान खान ने आज फिल्म के नए नाम के साथ एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में सलमान खान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इंटेंस लुक में सलमान खान की आंखें दिख रही हैं, जिनमें गुस्सा और जोश नजर आ रहा है।
उनके चेहरे पर खून लगा हुआ और वो मोटी जंजीर से बंधी एक लकड़ी को पकड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे बैकग्राउंड में युद्ध के दौरान सैनिक नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को साझा करते ही मेकर्स ने फिल्म का नया नाम भी रिवील कर दिया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी।
क्या आगे बढ़ गई रिलीज डेट?
‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि सलमान खान ने नाम बदलने वाली जो पोस्ट साझा की है, उसमें कहीं भी फिल्म की रिलीज डेट नजर नहीं आ रही है। न ही फिल्म के पोस्टर पर और न ही कैप्शन में कहीं भी 17 अप्रैल या कोई भी रिलीज डेट नहीं दिख रही है। इसके बाद अब सवाल ये भी उठता है कि क्या फिल्म की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है?
‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। जबकि फिल्म को सलमान खान फिल्म्स द्वारा के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में गोविंदा के भी नजर आने की संभावना है। यह फिल्म 2020 के दौरान गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है।
हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अखिलेश यादव ने भी सलमान खान के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘मुंबई मिलन’ ही लिखा था।
कमेंट
कमेंट X