Live
Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?
{"_id":"69b771e3539b21d6d402bddc","slug":"nitin-nabin-upendra-kushwaha-nitish-kumar-bihar-rajya-sabha-election-2026-live-updates-rjd-nda-aimim-bjp-jdu-2026-03-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, तेजस्वी और ईमान ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Election 2026: नए साल में पहला बड़ा चुनावी दंगल आज बिहार में हो रहा है। राज्यसभा की पांच सीटों पर मतदान जारी है। एक सीट पर महागठबंधन ने प्रत्याशी उतारने के साथ विधायकों को होटल में रख मुकाबला कड़ा कर दिया है। इधर,कांग्रेस से तीन विधायक पहुंच से बाहर बताए जा रहे हैं। यह लोग अब तक पटना नहीं पहुंचे हैं।
राज्यसभा चुनाव 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:06 PM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: महागठबंधन के तीन विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा
महागठबंधन की ओर से तीन विधायक अब तक मतदान करने विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इनमें कांग्रेस के मनोज बिश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा और राजद के फैसल रहमान शामिल हैं। यह तीनों अब तक नहीं पहुंचे हैं। महागठबंधन को एक सीट पर जीत के लिए छह विधायकों के वोट की जरूरत थी। तेजस्वी यादव ने AIMIM के छह और बसपा के एक विधायक को अपने पाले में कर लिया। इस बीच कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनका फोन ऑफ बताया जा रहा है। इससे महागठबंधन खेमे में टेंशन काफी बढ़ गई है।12:37 PM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे जदयू विधायक
जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता
- फोटो : अमर उजाला
बिहारीगंज के जदयू विधायक निरंजन कुमार मेहता, दुर्घटना में घायल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में उनका दुर्घटना हो गया था, लेकिन यह चुनाव उनके नेता की इज्जत और प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर ही नहीं, अगर वे स्ट्रेचर पर भी होते तो भी मतदान करने जरूर आते। उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत पक्की है।
11:56 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: मांझी की समधन और बहु ने की तेजस्वी से मुलाकात
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और बहू दीपा मांझी तेजस्वी यादव के कमरे से बातचीत करके निकलती हुई देखी गईं। उनके पीछे AIMIM के प्रमुख अख्तरूल ईमान और राजद के राज्यसभा उम्मीदवार एडी सिंह भी कमरे से बाहर निकले। ज्योति मांझी और दीपा मांझी की तेजस्वी के बातचीत की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
11:30 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: नितिन नवीन ने किया मतदान
नितिन नवीन ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
10:59 AM, 16-Mar-2026
Anant Singh News: अनंत सिंह ने किया बड़ा एलान
जनता दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह राज्यसभा के लिए वोटिंग किया। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव अब वह नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हो लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं। जेल से निकलने की बात पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें।10:42 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election Live: AIMIM ने क्या कहा?
विधानसभा में महागठबंधन को समर्थन देने पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने NDA पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे दबंग लोग हैं। सत्ता उनके हाथ में है। दल है, छल है, बल है, सबकुछ उनके हाथ में है। वह लोग कुछ भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: अनंत सिंह एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे
जतना दल यूनाईटेड के विधायक अनंत सिंह वोट देने के लिए बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे। वह आज एंबुलेंस से पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। वहीं राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोग पांचों सीट पर जबरदस्त तरीके से जीतने जा रहे है। हमलोगों की जीत तय है। मतगणना के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएगी।09:44 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: पांचवीं सीट पर जीत के लिए किसे कितनी वोट की जरूरत?
राज्यसभा की पांचवीं सीट पर जीत के लिए एनडीए को तीन और महागठबंधन को छह विधायकों के वोटों की जरूरत है। एनडीए की ओर से संजय झा, विजय चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी ने पांचवीं सीट पर जीत का दावा कर चुके हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, आईपी गुप्ता महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत का दावा किया है। आईपी गुप्ता ने 45 विधायकों के समर्थन तक की बात कह दी है।09:16 AM, 16-Mar-2026
Rajya Sabha Election LIVE: कांग्रेस के यह विधायक पहुंच से बाहर!
महागठबंधन और एनडीए के विधायक पांचवीं सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस के तीन विधायक ट्रेस लेस हो गए हैं। इनमें से दो सीमांचल से हैं। एनडीए के कुछ नेता पहले से दावा कर रहे थे कि विपक्ष के कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। ऐसे में अचानक दो विधायकों के ट्रेसलेस होने से राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। फारबिसगंज के विधायक मनोज बिश्वास और वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के मोबाइल स्विच होने पर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है।09:02 AM, 16-Mar-2026