सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   anant singh mokama mla jdu party announcement for bihar election after rajya sabha election 2026

Anant Singh: विधायक अनंत सिंह अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, राज्यसभा का वोट डालने के बाद बताया- विरासत किसे सौंपेंगे?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 16 Mar 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : सबसे बुजुर्ग मंत्री बिजेंद्र यादव राजनीति से संन्यास की बात कह चुके। अब अनंत सिंह ने आगे चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात से आहत होकर अनंत सिंह ने यह एलान किया है।

anant singh mokama mla jdu party announcement for bihar election after rajya sabha election 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बाहुबली अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

मोकामा से जनता दल यूनाईटेड के टिकट पर विधायक बने बाहुबल अनंत सिंह ने 2030 में विधानसभा चुनाव नही लड़ने का एलान कर दिया है। राज्यसभा के लिए वोटिंग करने बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने स्पष्ट कह दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनके बेटे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे लेकिन हमारे दल के नेता रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार में काफी संभावनाएं हैं, उनमें सीएम बनने के सारे गुण हैं।

Trending Videos


सीएम नीतीश कुमार के राज्सभा जाने से आहत हुए अनंत
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से वह काफी आहत हैं। इसलिए उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। जनता के बीच हमेशा रहेंगे। केवल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जेल से निकलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही जेल से बाहर निकलेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajya Sabha Election LIVE: बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर मतदान जारी, अनंत सिंह ने किया बड़ा एलान

anant singh mokama mla jdu party announcement for bihar election after rajya sabha election 2026
अपने दोनों बेटों के साथ अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अनंत सिंह के बेटों ने की थी सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात
दो महीना पहले ही अनंत सिंह के बेटे अंकित और अभिषेक ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। अंकित और अभिषेक के साथ उनकी मां और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी भी थीं। तब से इस बात की चर्चा थी कि अंकित और अभिषेक अपने पिता की विरासत जल्द संभाल सकते हैं। अब आज अनंत सिंह के एलान के बाद यह बात साफ हो गई कि उनके बेटे राजनीति में आएंगे। 

अनंत सिंह पर दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप
बिहार में विगत 30 अक्तूबर (बृहस्पतिवार) को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के साथ मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दोपहर करीब एक बजे हिंसक झड़प की खबर आई थी। दुलारचंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया था कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने योजना बनाकर हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद पटना पुलिस ने अनंत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अनंत सिंह जेल से ही चुनाव लड़े और जीते। फिलहाल वह जेल में ही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed