{"_id":"69b7b64cebc88738a80cdefb","slug":"video-mandi-4th-devotional-foot-pilgrimage-by-the-youth-of-pandoh-successfully-concluded-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंडोह के युवाओं की चौथी पैदल श्रद्धा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंडोह के युवाओं की चौथी पैदल श्रद्धा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:20 PM IST
Link Copied
पंडोह के युवाओं द्वारा बाबा बालक नाथ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा के साथ निकाली गई चौथी पैदल श्रद्धा यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। यह यात्रा 13 मार्च को सुबह लगभग 6 बजे पंडोह स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर से शुरू हुई, जिसमें करीब 20 श्रद्धालुओं की टोली शामिल रही। तीन दिन की कठिन पदयात्रा के बाद श्रद्धालु रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे दियोत्सिद्ध स्थित बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा पहुंचे और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु वापसी के लिए रवाना हुए और सोमवार सुबह लगभग 4 बजे पंडोह मंदिर पहुंचकर बाबा के चरणों में नमन किया। यात्रा में शामिल कृष्ण सैनी और विशाल सूद ने बताया कि यह उनकी लगातार चौथी पैदल यात्रा थी। उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ के प्रति उनकी आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस कठिन लेकिन पवित्र यात्रा के लिए प्रेरित करती है। 50 वर्षीय संजय शर्मा ने बताया कि यह यात्रा आसान नहीं होती। कई किलोमीटर पैदल चलने के कारण श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ जाते हैं और रास्ते में मौसम की कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद “जय बाबा बालक नाथ” के जयकारों के साथ सभी श्रद्धालु अपनी यात्रा पूरी करने में सफल रहे। वहीं पार्थ वर्मा ने बताया कि चैत्र मास के उपलक्ष्य पर पंडोह स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में प्रत्येक रविवार को प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।