{"_id":"69b763f3f4bd6b753f070769","slug":"video-jhansi-a-grand-procession-of-maa-karma-devi-was-taken-out-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: मां कर्मा देवी की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: मां कर्मा देवी की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:29 AM IST
साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की 1010वीं जयंती रविवार को श्रद्धा से मनाई गई। मां कर्मा चौक पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ। इसके बाद, साहू समाज के राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महानगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मां कर्मा देवी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। शोभायात्रा आंतिया तालाब स्थित साहू समाज की धर्मशाला में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश साहू, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा महामंत्री अमित साहू, विशिष्ट अतिथि अनिल साहू एवं राशि साहू रहीं। अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष सचिन साहू ने की। कार्यक्रम में समाज की पत्रिका मां कर्मा स्मारक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विनोद साहू, बाल स्वरूप साहू ठेकेदार, जेपी साहू, रमेश साहू, जगदीश साहू, प्रेम साहू आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन मिथलेश साहू ने एवं आभार महामंत्री अविनाश साहू ने व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।