{"_id":"69b6e1a6dea21a603c0ac008","slug":"video-varshney-community-is-constructing-building-in-vrindavan-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वृंदावन में भवन का निर्माण करा रहा वार्ष्णेय समाज, लोगों को मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वृंदावन में भवन का निर्माण करा रहा वार्ष्णेय समाज, लोगों को मिलेगी ये सुविधा
अखिल भारतीय वार्ष्णेय एसोसिएशन और श्री वार्ष्णेय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वृंदावन में समाज के लिए एक 550 गज के भव्य भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका नींव पूजन 19 अप्रैल को किया जाएगा। भवन दो साल में बनकर आधुनिक सुविधाओं सुसज्जित होगा। ये जानकारी आगरा के आवास विकास स्थित होटल वैष्णवी में रविवार को आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने साझा की। अध्यक्ष ने बताया कि 550 गज में भवन में कुल 44 कमरे बनाए जा रहे हैं, जिनमें आने वाले श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही परिसर में एक रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को भोजन की सुविधा भी मिल सके। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नेमीचंद ने बताया कि भवन का निर्माण लगभग दो साल में पूरा हो जाएगा, ये फुली वातानुकूलित होगा। भवन को बनाने का उद्देश्य वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं और वार्ष्णेय समाज के लोगों को यहां बेहतर और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।