{"_id":"69b64e8f950747b2e30f1364","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-shop-near-vegetable-market-gate-in-budaun-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख के नुकसान का अनुमान
Mukesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 03:58 PM IST
बदायूं के खैराती चौक स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और दो थानों का पुलिसबल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा। नगर पालिका से लगातार पानी की सप्लाई टैंकरों से की गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।