{"_id":"69b613bc655a108c4a0c5ddc","slug":"video-175-couples-entered-into-married-life-under-the-chief-ministers-mass-marriage-scheme-in-jhansi-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों ने नवदांपत्य जीवन में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों ने नवदांपत्य जीवन में किया प्रवेश
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:34 AM IST
Link Copied
शनिवार को कियारा ओयसिस भगवंतपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 175 जोड़ों का विवाह हुआ। इस दौरान उन्हें गृहस्थी का सामान तो दिया गया लेकिन फंड न होने के कारण दुल्हनों के खातों में राशि नहीं भेजी जा सकी।शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन मौजूद रहीं। विशिष्टि अतिथि के रूप में महापौर बिहारी लाल आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद मौजूद रहे। विवाह के बारे में समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने विस्तार से बताया कि इस अवसर पर 175 जोड़ों के साथ विवाह हुए। इसमें 159 हिन्दू कन्या व वर ने हिंदू विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ सात-सात फेरे लगाए। वहीं, 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।कतार लगाकर दी सामग्री : विवाह होने के बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी जोड़ों को कतार लगाकर उन्हें गृहस्थी का सामान दिया गया। रमा निरंजन ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर प्रदेश सरकार एक लाख रुपये खर्च कर रही है। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के खाते में और 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं। इसके साथ 15 हजार की धनराशि कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय की जाती है। सागर शर्मा और मनोज वर्मा समेत अन्य ने आयोजन सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।