{"_id":"69b59b1c6d248ed36d0dd5b9","slug":"video-mahila-congress-protested-with-gas-cylinders-in-khatima-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा में महिला कांग्रेस ने गैस सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में महिला कांग्रेस ने गैस सिलिंडर के साथ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:00 PM IST
Link Copied
खटीमा में उपभोक्ताओं को सिलिंडर प्राप्त करने में हो रही असुविधा और गैस सिलिंडर महंगा होने के विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार को जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बताया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर के नेतृत्व में चारुबेटा में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनता को गैस सिलिंडर प्राप्त करने में असुविधा हो रही है। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उन्हें लंबी लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ रहा है। इसके अलावा घरेलू सिलिंडर में 60 रुपये बढ़ने से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि पहले रेगुलेटर व पाइप 150 रुपये के मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। वहां पर कृष्णा नेगी, बीना राणा, शांति पांडेय, किशोरी देवी, हीरा देवी आदि थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।