राजनांदगांव शहर के पुष्प वाटिका के योगा हाल में शहर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया गया,लगभग 226 करोड रुपए से विभिन्न विकास कार्य किए जाने हैं,जिसका वर्चुअल लोकार्पण किया गया,वहीं पुष्प वाटिका योगा हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी व स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सांसद,संतोष पांडे और अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजनांदगांव में विभिन्न मद अंतर्गत शासन द्वारा शहर विकास के लिए लगभग 226 करोड रुपए दिए गए हैं,जिसमें विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराया जाएगा,जिसमें अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट जल उपचार के लिए दो स्थानों में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट,सड़क चौड़ीकरण,ऑडिटोरियम निर्माण,नाला निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों के लिए यह राशि दी गई हैं,जिसका मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा भूमि पूजन किया गया हैं,इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह भूमि पूजन किया गया,वहीं शहर के पुष्प वाटिका योगा हाल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव,सांसद संतोष पांडे,नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव और विभिन्न अधिकारी कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे,जहां शहर के नागरिकों को यह सौगात दी गई है और वर्चुअल माध्यम से भूमि पूजन किया गया हैं।

.- फोटो : credit
.- फोटो : credit