Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, attackers arriving in two vehicles launched an assault stemming from an old feud
{"_id":"69b4fa9ac23c7c5cb60c1255","slug":"video-in-bhiwani-attackers-arriving-in-two-vehicles-launched-an-assault-stemming-from-an-old-feud-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पुरानी रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पुरानी रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते ढिगावा से रोहतक जा रहे एक परिवार सदस्यों की गाड़ी को दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची वहीं लोहारू पुलिस थाना एसएचओ भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। हमलावर मौका पाकर भाग गए।
पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ढिगावामंडी के रहने वाले दो दंपत्ति और एक छोटी बच्ची शनिवार को अपने घर से ढिगावामंडी जा रहे थे। परिवार के लोगों का पहले से चल रहा विवाद सुलझाने के लिए राजस्थान से भी कुछ रिश्तेदार उनके यहां आए थे।
इसी दौरान दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने रोहतक जाते समय पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांचों को मामूली चोटें भी आई। पुलिस हमलावरों का पता लगाने में जुटी है वहीं घायलों को डॉयल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।