{"_id":"69b4450b160687426802f3e0","slug":"video-traffic-disrupted-as-oil-tankers-park-on-road-in-chandauli-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क पर तेल के टैंकर खड़े होने से आवागमन हो रहा प्रभावित, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर तेल के टैंकर खड़े होने से आवागमन हो रहा प्रभावित, VIDEO
अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड और सकलडीहा रोड पर तेल के टैंकर पार्किंग किए जाने से हमेशा खतरे की स्थिति बनी रहती है। कई बार लंबा जाम भी लग जाता है जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
क्षेत्र के सकलडीहा रोड पर हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम के टैंकर सड़क के दोनों पटरी पर पार्क कर दिए जाते हैं। यही स्थिति जीटी रोड पर इंडियन ऑयल के टैंकरों की बनी हुई है। यहां तेल भराई के इंतजार में सड़कों पर टैंकर चालक अपने टैंकर खड़े कर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इससे अलीनगर-सकलडीहा मार्ग और जीटी रोड पर हमेशा जाम की स्थिति बन जाती है। बहुत से लोग इन टैंकरों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं में जान तक गवां चुके हैं लेकिन इनको सड़क से हटाने और कार्रवाई करने की कोई सक्षम अधिकारी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। इस संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि इनका समय-समय पर चालान करने के अलावा सड़क पर टैंकर खड़ा न करने की हिदायत दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।